Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लौट रहा है सिनेमा का 'हीरो नंबर-1', 7 सालों बाद बड़े पर्दे पर होगा Govinda का ग्रैंड कमबैक

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 11:29 AM (IST)

    सिनेमा के हीरो नंबर-1 एक्टर गोविंदा ने सिल्वर स्क्रीन पर वापसी का एलान कर दिया है। ...और पढ़ें

    गोविंदा का होगा कमबैक (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    गोविंदा का होगा कमबैक (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. 7 सालों से सिनेमा से दूर हैं गोविंदा

    2. दो फिल्मों का गोविंदा ने किया एलान

    3. इन मूवीज में नजर आएंगे हीरो नंबर-1

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के हीरो नंबर-1 के तौर पर एक वक्त पर गोविंदा (Govinda) को जाना जाता था। लेकिन लंबे समय से वह अपने प्रोफेशनल करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहे हैं। हालांकि, अब गोविंदा ने सिल्वर स्क्रीन पर अपनी वापसी का एलान किया है और बताया है कि भविष्य में वह दो बड़ी मूवीज से कमबैक करने के लिए तैयार है। 

    इन मूवीज से गोविंदा कe होगा कमबैक

    अभिनेता गोविंदा सात साल बाद फिर अभिनय की दुनिया में लौट रहे हैं। साल 2019 में रिलीज फिल्म रंगीला राजा के बाद से ही वह फिल्मों से दूर थे। सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के जरिए गोविंदा ने अपनी नई फिल्म रूपा (Roopa) और दुनियादारी (Duniyadari) की घोषणा की, जिसके वह निर्माता भी हैं और अभिनय भी किया है।

    यह भी पढ़ें- 'झेला है...', Govinda को सुनीता के गाली-गलौज वाले वीडियो भेजते थे दोस्त, 'लॉक अप 2' से बीवी ने लिया एग्जिट

    govinda

    गोविंदा ने अपने कमबैक को लेकर कहा है- लोगों को लगा था कि मैं बिना किसी योजना के चल नहीं पाऊंगा, लेकिन मैं चला। कई बार मुझे हटाने की कोशिश की गई कि फिल्मों में नहीं आएगा, मैंने फिर से शुरुआत की। मैंने वह सोचा, जो लोग जल्दी सोच नहीं पाते हैं। मैं काम करता हूं, विवादों में नहीं रहता हूं। इस फिल्म को जल्द शुरू करूंगा।

    govinda (1)

    अलग तरह का सिनेमा है, जो युवाओं के लिए है। वह कई धारणाओं में कई बार फंस जाते हैं, हर घर की कहानी है। उसका प्रस्तुतिकरण करने जा रहा हूं। युवा भीड़ में न खोएं, इसलिए कहता हूं कि योग से जुड़ें, जो देश का मूल आधार है। अपनी इस फिल्म से मैं दर्जन भर नए सितारे लेकर आ रहा हूं, जो मेरे प्रोडक्शन से होंगे।

    खबरें और भी

    इस मौके पर पत्नी सुनीता आहूजा से मतभेद या खुद से जुड़े हर विवादित सवाल पर बचते हुए गोविंदा यही कहते रहे कि मैं रूपा के अलावा किसी पर बात नहीं करूंगा, इस पर मेरे बहुत पैसे लगे हैं। इस दौरान गोविंदा के साथ फिल्म रूपा में उनके साथ नजर आने वालीं अभिनेत्री रानी स्वर्णकार भी मौजूद रहीं, जो इस मूवी के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

    कब शुरू होगी रूपा की शूटिंग 

    गोविंदा की रूपा के बारे में बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग इसी साल सितंबर महीने से शुरू की जा सकती है। ऐसे में गोविंदा के चाहने वालों के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है। 

    यह भी पढ़ें- 'मां और बेटे एक साथ लॉन्च...' Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा और बेटे यश का बॉलीवुड डेब्यू, एकता कपूर की फिल्म लगी हाथ