175 दिनों तक थिएटर्स में लगातार चली थी Hema Malini की मूवी, 54 साल बाद भी कल्ट है पुरानी फिल्म
वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी की 54 साल पहले एक ऐसी मूवी रिलीज हुई थी, जो 175 दिनों तक लगातार थिएटर्स में चली थी। ...और पढ़ें
-1779874234652_m.webp)
हेमा मालिनी की फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
1972 में रिलीज हुई थी हेमा की ये फिल्म
54 साल बाद मानी जाती है शानदार मूवी
हेमा मालिनी को बनाया लेडी सुपरस्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेमा मालिनी को हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस के तौर जाना जाता है। मौजूदा समय में वह एक्टिंग से परहेज रखती हैं और राजनीति में सक्रिय हैं। लेकिन अपने शानदार फिल्मी करियर में हेमा कई बेहतरीन मूवीज के जरिए दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं।
इस बीच हम आपको हेमा मालिनी की एक 54 साल पुरानी कल्ट फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 175 दिनों से अधिक समय तक थिएटर्स में चली थी। आज भी हेमा की उस फिल्म हिंदी सिनेमा की बेस्ट एंटरटेनिंग मूवी माना जाता है। आइए जानते कि वह कौन सी फिल्म थी।
हेमा मालिनी की कल्ट मूवी
1968 में आई फिल्म सपनों का सौदागर फिल्म से बतौर एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, जिसमें वह अभिनेता राजकुमार के सथ नजर आईं। लेकिन उनको सबसे अधिक लोकप्रियता जिस फिल्म से मिली, वह करीब 4 साल बाद आई थी। दरअसल उस फिल्म का नाम सीता और गीता था, जिसका निर्देशक रमेश सिप्पी ने किया था।
यह भी पढ़ें- 'कमी हर पल खलती है', पिता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म सम्मान मिलने पर इमोशनल हुईं Esha Deol

फिल्म के लेखन की जिम्मेदारी सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने निभाई थी। हेमा के अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र और संजीव कुमार जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की। साल 1972 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली सीता और गीता उस वक्त की सबसे चर्चित मूवी बनी थी।
खबरें और भी

कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करने वाली सीता और गीता हेमा के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।आईएमडीबी की रिपोर्ट की मानें तो सीता और गीता करीब 25 हफ्तों तक मुंबई के मिनर्वा थिएटर्स में चली थी।
इस तरह से 175 दिनों से अधिक समय तक हेमा की इस फिल्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कहा जाता है कि सीता और गीता की सफलता के दम पर ही हेमा मालिनी को रमेश सिप्पी की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले मिली।
हेमा ने निभाई दोहरी भूमिका
फिल्म सीता और गीता में हेमा मालिनी ने दोहरी भूमिका निभाई थी, जिसमें उनका एक किरदार सीधा-साधा और दूसरा चतुर-चालक था। फिल्म कही कहानी और गाने सभी को पसंद आई और इस तरह से सीता और गीता ने सफलता का स्वाद चखा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।