Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2025: दीपिका की 'दुआ' से लेकर यामी के 'वेदाविद' तक, ये बच्चे खेलेंगे मम्मी-पापा संग पहली होली

    Updated: Thu, 13 Mar 2025 07:37 AM (IST)

    14 मार्च को होली है लेकिन उससे पहले ही लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। सभी अपने दोस्तों के साथ होली फेस्टिवल की प्लानिंग कर रहे हैं। बॉलीवुड में भी सितारे धूमधाम से अपने परिवार और दोस्तों के साथ धूमधाम से इस त्यौहार को मनाते हैं। मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण से लेकर ऋचा चड्ढा तक ये सितारे अपने बच्चों संग पहली होली मनाएंगे।

    Hero Image
    बॉलीवुड स्टार्स के ये बच्चे सेलिब्रेट करेंगे पहली होली/ फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। होली अधिकतर लोगों का पसंदीदा त्यौहार है। अभी इस फेस्टिवल में दो दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही हर जगह इसे लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रंगों से भरे इस त्यौहार को बॉलीवुड सितारे भी बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। शबाना आजमी और जावेद अख्तर हर साल अपने घर पर ही होली का आयोजन करते हैं, जिसमें कई सारे सितारे शामिल होते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीना कपूर से लेकर सोहा अली खान तक कई सितारे अपने बच्चों की कलर लेकर एक-दूसरे के साथ मस्ती  करते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं। 14 मार्च 2025 की ये होली कुछ टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए तो बेहद ही खास होने वाली है, क्योंकि मां बनने के बाद पहली बार वह अपने बच्चों के साथ इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करेंगी। तो चलिए देर किस बात की है, बिना समय गंवाए हुए देखते हैं कि 2025 का ये रंगों का त्यौहार किन फिल्मी सितारों के लिए बेहद खास होने वाला है और कौन से स्टार किड्स अपनी पहली होली खेलने वाले हैं।

    दीपिका पादुकोण की 'दुआ' 

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते साल 8 सितंबर को अपनी बेटी का स्वागत किया था। ऐसे में दीवाली तो उन्होंने बेटी के साथ मना ली, लेकिन ये कपल अपनी बेटी के साथ पहली होली सेलिब्रेट करता हुआ दिखाई देगा। दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ की एक झलक देखने के लिए फैंस भी बेकरार हैं। 

    Photo Credit- Insagram 

    यामी गौतम का बेटा 'वेदाविद'

    दीपिका पादुकोण के अलावा यामी गौतम और उरी के निर्देशक आदित्य धर भी अपने बेटे वेदाविद के साथ पहली होली मनाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 4 जून 2021 में अपने होमटाउन हिमाचल में यामी गौतम ने आदित्य धर से शादी की थी और तीन साल बाद 10 मई 2024 को इस कपल ने अपने बेटे का स्वागत किया। 

    यह भी पढ़ें: 'यहां आना जरूरी,' Vidyut Jammwal पर चढ़ा मथुरा की होली का खुमार, सेलेब्स और फैंस से कर डाली ये अपील

    Photo Credit- Insagram

    प्रिंस नरूला की बेटी 'इकलिन'

    बॉलीवुड के अलावा टीवी की दुनिया में भी कई सितारों के घर बच्चों की किलकारियां गूंजी। इनमें से एक रोडीज के जज प्रिंस नरूला और युविका चौधरी हैं, जिन्होंने इस साल 2 जनवरी को अपनी बेटी का स्वागत किया। उनकी बेटी का नाम इकलिन है। यह कपल भी अपनी बेटी के साथ पहली होली सेलिब्रेट करेगा। 

    prince-yuvika

    Photo Credit- Insagram

    श्रद्धा आर्या के ट्विन्स

    रुबीना दिलैक की तरह ही कुंडली भाग्य की 'प्रीता' उर्फ श्रद्धा आर्या के घर में ट्विन्स हुए। उन्होंने 29 नवंबर 2024 को बेबी गर्ल और बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था, जिनके साथ वह और उनके पति राहुल नागल धूमधाम से पहली होली मनाने की तैयारी कर रहे हैं। 

    Photo Credit- Insagram

    वरुण धवन की बेटी 'लारा'

    2021 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ गुपचुप शादी रचाने वाले 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' एक्टर वरुण धवन की बेटी 'लारा' की भी ये माता-पिता संग पहली होली है। उनकी बेटी का जन्म जून 2024 में हुआ था।

     

    Photo Credit- Insagram

    ऋचा चड्ढा की बेटी जुनेरा इदा फजल

    यामी गौतम के कुछ दिनों बाद ही फरवरी में ऋचा चड्ढा ने भी अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 'फुकरे' स्टार ऋचा और अली फजल ने 4 अक्टूबर 2022 को धूमधाम से शादी की थी।

    holi 2025

    Photo Credit- Insagram

    शादी के तीन साल बाद उनकी जिंदगी में एक प्यारी परी जैसी बेटी आई। ऋचा की बेटी का जन्म 16 जुलाई 2024 को हुआ। ये कपल भी अपनी बेटी के साथ पहली होली खेलने की तैयारी कर रहा है। 

    यह भी पढ़ें:  OTT & Theater Release: होली वीकेंड में दूर होगी बोरियत, थिएटर और ओटीटी पर आएगा नई सीरीज-फिल्मों का भूचाल

    comedy show banner