Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    27 साल पुराना KK का 'दिल तोड़ने वाला' गाना, सुबह 4 बजे रिकॉर्ड हुआ था Sad Song; सुनकर आज भी 'तड़प' जाता है दिल

    Updated: Sun, 31 May 2026 07:04 PM (IST)

    27 साल पहले सिंगर केके ने एक ऐसा गाना गाया था जो आज भी मोस्ट हार्टब्रेकिंग सॉन्ग्स में से एक है। इस गाने ने लोगों को रुला दिया था। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    सिंगर केके का सबसे दुख भरा गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके (Singer KK) म्यूजिक इंडस्ट्री के वर्सेटाइल सिंगर थे जिन्होंने करोड़ों फैंस को हार्टब्रेक और प्यार भरे गाने दिए हैं। उनकी आवाज में वो जादू था जिसने 90s में हर किसी को दीवाना बना दिया था। 2000 के दशक में भी उन्होंने कई कल्ट गाने दिए।

    केके के नाम कई चार्टबस्टर रोमांटिक सॉन्ग्स हैं लेकिन उनका एक 27 साल बाद भी इतना पॉपुलर है कि अगर कोई सुन ले तो उसकी आंखों में आंसू आ जाए। इसी गाने के जरिए केके को वह पहचान मिली जो सालों मेहनत के बाद भी उनके हाथ नहीं आ रही थी।

    एक बार केके ने बताया था कि वह यह हार्टब्रेक सॉन्ग (Heartbreak Song) नहीं गाने वाले थे, लेकिन म्यूजिक डायरेक्टर के भरोसे ने उनके अंदर कॉन्फिडेंस भरा और फिर जो उन्होंने गाया, ढाई दशक के बाद भी कल्ट बना हुआ है।

    केके का पॉपुलर सैड सॉन्ग

    केके की जिंदगी बदलने वाला ये गाना है 'तड़प तड़प के' (Tadap Tadap Ke)। 1999 में आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सलमान खान (Salman Khan) जुदा होते हैं। तब यह गाना बजता है। यह बॉलीवुड के बेस्ट हार्टब्रेक और सैड सॉन्ग्स में से एक है। 

    खबरें और भी

    Salman Khan Tadap Tadap Ke Song

    गाने से पहल नर्वस थे सिंगर

    'तड़प तड़प के' के बोल महबूब ने लिखे थे। उन्होंने सलमान और ऐश्वर्या की जुदाई के दर्द को अपने बोल के जरिए बयां किया था। इसे अमर किया था केके और Dominique ने। जब यह गाना बन रहा था, तब केके थोड़ा नर्वस थे, लेकिन म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) को उनको पूरा यकीन था।

    यह भी पढ़ें- Sonu Nigam का 29 साल पुराना गाना Shah Rukh Khan को नहीं आया था पसंद, एयरपोर्ट जाते-जाते शूट हुआ रोमांटिक सॉन्ग

    salman khan

    4 बजे रिकॉर्ड हुआ था गाना

    एक बार इस्माइल दरबार ने बताया था कि उन्होंने केके से यह गाना सुबह के 4 बजे रिकॉर्ड करवाया था। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में म्यूजिक डायरेक्टर ने रिवील किया था कि वह सुबह चार बजे केके से मिलने स्टूडियो गए थे। उन्होंने केके से कहा कि धुन तैयार है, गाना रिकॉर्ड कर लो। उन्होंने चार बजे यह गाना रिकॉर्ड किया था। इस गाने ने केके को बॉलीवुड का सेंसेशन बना दिया।

    यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar से छिन गया था 53 साल पुराना Cult Song, 'भजन क्वीन' की आवाज ने बॉलीवुड में बढ़ा दी थी हलचल