Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Toxic में इंटीमेट सीन के लिए कियारा को मिल रही ट्रोलिंग पर हुमा कुरैशी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये घिनौनी बात...

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 07:03 PM (IST)

    यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) का गाना तबाही रिलीज होने के बाद से कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन करने पर काफी आलोचना हो रही है। अब हुमा कुरैशी ने ...और पढ़ें

    टॉक्सिक में इंटीमेट सीन के लिए कियारा को मिली आलोचना

    टॉक्सिक में इंटीमेट सीन के लिए कियारा को मिली आलोचना

    HighLights

    1. टॉक्सिक में इंटीमेट सीन के लिए कियारा को मिली आलोचना

    2. हुमा कुरैशी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

    3. 'तबाही' गाने में बेहद रोमांटिक दिखे यश-कियारा  

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को 'टॉक्सिक' फिल्म के गाने 'तबाही' में यश के साथ इंटीमेट सीन करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। कुछ लोगों ने एक शादीशुदा महिला और मां होने के नाते उनके फैसलों पर सवाल उठाए हैं।

    वहीं यश (Yash) जो खुद भी शादीशुदा हैं, को उन्हीं सीन के लिए बहुत कम आलोचना झेलनी पड़ी है। इस बारे में बात करते हुए हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने कहा कि उन्हें यकीन है कि फिल्म रिलीज होने के बाद उससे जुड़ी महिलाओं की ही जीत होगी, यानी फिल्म आलोचना करने वालों का मुंह बंद कर देगी।

    यह भी पढ़ें- 1800 करोड़ी Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहीं ये 7 बड़ी फिल्में, अगस्त से बदलेगा बॉक्स ऑफिस का गणित!

    हुमा ने किया कियारा आडवाणी का बचाव

    एक इंटरव्यू में इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हुमा ने कहा, 'यह बहुत गलत और घिनौनी बात है। लेकिन मुझे लगता है कि इस फिल्म से जुड़ी महिलाएं, यानी एक्ट्रेस और डायरेक्टर, आखिर में बाजी मारेंगी। किसी चीज का बचाव करने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि आप बातों से लोगों की सोच नहीं बदल सकते। मैं बस फिल्म को ही अपनी बात कहने दूंगी'।

    huma (14)

    सोशल मीडिया पर हुई कियारा की आलोचना

    यश की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) का पहला गाना 'तबाही' रिलीज होने के बाद से ही कियारा आडवाणी को म्यूजिक वीडियो में अपने इंटीमेट और सेंसुअल सीन्स के लिए काफी आलोचना और भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, यह विरोध जल्द ही सिर्फ एक्ट्रेस तक ही सीमित नहीं रहा; ट्रोलर्स ने उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी निशाना बनाया और उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी ऐसे ही कमेंट्स किए।

    खबरें और भी

    huma (13)

    'टॉक्सिक' के बारे में

    गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' एक एक्शन फिल्म है। इस फ़िल्म में यश के साथ पांच एक्ट्रेसेस अहम किरदारों में हैं। कियारा, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी। फिल्म 26 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- काउंटडाउन शुरू! यश की Toxic के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान, इस दिन दिखेगी 'राया' की दुनिया की झलक