Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईरानी फिल्म 'मडी फुट' ने जीता बेस्ट फिक्शन फिल्म का पुरस्कार, ISFI में हुई वाहवाही

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 08:13 PM (IST)

    चौथे इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फिल्म फेस्टिवल आफ इंडिया (ISFI) में ईरानी फिल्म 'मडी फुट' ने बेस्ट फिक्शन फिल्म का पुरस्कार जीता। मोहम्मद इब्राहिम अजीजी द्वा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    फिल्म मडी फूट का पोस्टर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता: ईरानी फिल्म 'मडी फुट' ने चौथे इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फिल्म फेस्टिवल आफ इंडिया (ISFI) में बेस्ट फिक्शन फिल्म का पुरस्कार जीता है। मोहम्मद इब्राहिम अजीजी के निर्देशन में बनी यह फिल्म फुटबाल पर आधारित है। बेस्ट नान-फिक्शन फिल्म का पुरस्कार आस्ट्रेलिया की 'डोंट लुक अवे' ने जीता है, जिसके निर्देशक एशली मैल्कम मारीसन हैं। वहीं बेस्ट फिल्म आन एक्सट्रीम स्पोर्ट्स के पुरस्कार से बुल्गारिया के 'पैरारल वर्ल्ड' को नवाजा गया है।

    क्या है मडी फुट की कहानी?

    89 मिनट की 'मडी फुट' की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। मसूद की फुटबॉल मैच में विरोधी टीम के खिलाड़ी द्वारा किए गए फाउल के कारण मौत हो जाती है और उसकी मौत को खेल दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की जाती है। हालांकि, उसके भाई मूसा को संदेह होता है कि फाउल महज एक दुर्घटना थी।

    यह भी पढ़ें- Farhan Akhtar की मणिपुरी फिल्म Boong ने रचा इतिहास, BAFTA अवॉर्ड्स में इस कैटेगरी में मिला नॉमिनेशन

    कलाकारों में मोहसेन किएई, होदा ज़ेनोलाबेदीन, पौरिया रहीमी सैम, मतिन हेडारिनिया, हदीस बियाबांगर्ड और मोहम्मद बहरानी शामिल हैं।

    WhatsApp Image 2026-02-08 at 7.34.33 PM

    दिखाई गईं 36 फिल्में

    इंडियन डॉक्यूमेंट्री 'फोक गेम्स आफ बंगाल' को स्पेशल ज्यूरी मेंसन पुरस्कार मिला है। इसका निर्देशन धनंजय मंडल ने किया है। रविवार को कोलकाता के नंदन प्रेक्षागृह में आइएसएफएफआइ (ISFI) के समापन समारोह में प्रबीर मित्रा, गोपीनाथ घोष, चित्त बिश्वास (चिरंजीब) व साधन दत्ता जैसी खेल जगत की विशिष्ट हस्तियां मौजूद थीं। मालूम हो कि इस साल आइएसएफएफआइ में भारत, कनाडा, अर्जेंटीना, चीन, आस्ट्रेलिया, बुल्गारिया, मैक्सिको, संयुक्त राज्य, अमेरिका समेत 17 देशों की 36 बेहतरीन खेल-आधारित फिल्में दिखाई गईं। आइएसएफएफआइ का आयोजन फेडरेशन आफ फिल्म सोसायटीज आफ इंडिया ने सोशल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से किया था।

    यह भी पढ़ें- क्यों भारत में रिलीज नहीं हो रही Anurag Kashyap की कैनेडी? Cannes में मिला 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन