Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुल्हनिया बनेंगी Janhvi Kapoor की सौतेली बहन अंशुला, प्री-वेडिंग सेरेमनी में कपूर फैमिली ने जमाया रंग

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 12:50 PM (IST)

    निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इससे पहले अंशुला के प्री-वेडिंग फंक्शन का आगाज हो गया है। ...और पढ़ें

    अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. जल्द होगी अंशुला कपूर की शादी

    2. सामने आईं प्री-वेडिंग सेरेमनी की फोटोज

    3. इस शख्स से अंशुला रचाएंगी शादी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की सौतेली बहन अंशुला कपूर जल्द ही शादी करने वाली हैं। निर्माता बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन होने के नाते अंशुला की वेडिंग फिलहाल लाइमलाइट में बनी हुई है। शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो गई है। 

    जिसमें कपूर फैमिली के सदस्यों ने मिलकर जश्न मनाया है। इस दौरान की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन में उनके परिवार के लोग माहौल बनाते हुए नजर आ रहे हैं। 

    अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन

    सगे भाई अर्जुन कपूर और सौतेली बहन जाह्नवी कपूर की तरह अंशुला कपूर ने एक्टिंग में करियर नहीं बनाया। लेकिन इसके बावजूद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अंशुला का नाम आए दिन चर्चा में बना रहता है। खासतौर पर अपने लॉन्ग टाइम व्बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग अफेयर को लेकर। 

    यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor की बर्थडे पार्टी में सारी लाइमलाइट चुरा ले गईं करीना कपूर, जाह्नवी से भी नजरें हटा पाना मुश्किल

    anshula kapoor wedding

    तीन साल तक एक दूसरे के साथ दोस्ती का रिश्ता रखने वाले अंशुला और रोहन अब शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। करीब 8 महीने पहले इस कपल ने सघाई रचाई थी और अब ये अपने रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहे हैं। 

    anshula kapoor wedding (3)

    इस आधार पर अंशुला कपूर के प्री वेडिंग सेरेमनी का आगाज हो गया। जिसकी तस्वीरों को अंशुला की कजिन सिस्टर और एक्ट्रेस शनाया कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। फोटोज को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन फंक्शन की शुरुआत माता की चौकी के साथ हुई है। 

    खबरें और भी

    anshula kapoor wedding (1)

    इस दौरान अभिनेता संजय कपूर उनकी पत्नी महीप कपूर, बेटी शनाया कपूर और भतीजी जाह्नवी कपूर ने अपने डांस मूव्स से अंशुला कपूर के प्री वेडिंग फंक्शन में रंग जमाया है।

    इसके अलावा अर्जुन कपूर ने भी अपनी बहन की शादी से पहले की सेरेमनी में धूम मचाई है। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। 

    कब होगी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी

    बात की जाए अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की वेडिंग डेट की तरफ तो 6 जुलाई के ये दोनों मुंबई में शादी के सात फेरे लेंगे। इस शादी के समारोह में अंशुला और रोहन के परिवार के अलावा अन्य करीबी दोस्त और सिनेमा जगत की हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। 

    यह भी पढ़ें- अंशुला कपूर की शादी में ट्रैक पैंट पहनने के लिए ट्रोल हुए Anil Kapoor के बेटे, अब खुद बताया अजीब कारण