Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jawan: इन फिल्मों में विजय सेतुपति की एक्टिंग देख उड़ जाएंगे होश, अब 'जवान' में शाह रुख संग करेंगे दो-दो हाथ

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 03:29 PM (IST)

    Vijay Sethupathi Best Movies जवान का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही शाह रुख खान के फैंस का उत्साह चरम पर है। तमिल सिनेमा के बेहतरीन कलाकार विजय सेतुपति जवान में एक बेहद अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। विजय डब फिल्मों के जरिए हिंदी दर्शकों के बीच पहुंचते रहे हैं लेकिन फर्जी और मुंबईकर के जरिए वो सीधे हिंदी दर्शकों से रूबरू हुए।

    Hero Image
    विजय सेतुपति की बेहतरीन फिल्में। फोटो- एक्स

    नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान की फिल्म जवान का धमाकेदार ट्रेलर गुरुवार को लम्बे इंतजार के बाद रिलीज हो गया। फिल्म की रिलीज में सिर्फ सात दिन बाकी हैं। ट्रेलर के मुताबिक, विजय सेतुपति हथियारों के इंटरनेशनल डीलर बने हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सफेद बालों के साथ उनका लुक काफी दिलचस्प लग रहा है और शाह रुख खान के साथ दमदार अभिनय की उम्मीद जग रही है। 

    विजय तमिल सिनेमा के उम्दा अभिनेता माने जाते हैं, जो किसी भी किरदार को बड़ी सरलता के साथ निभाते हैं। हिंदी सिनेमा में विजय का डेब्यू फर्जी वेब सीरीज और मुंबईकर फिल्म से हो चुका है।

    जवान के दृश्य में विजय। फोटो- स्क्रीनग्रैब/यू-ट्यूब

    जवान उनकी दूसरी हिंदी फिल्म है। इसके बाद श्रीराम राघवन की मैरी क्रिसमस में विजय कटरीना कैफ के साथ दिखेंगे। जवान की रिलीज से पहले विजय की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो उनके अभिनय के लिए जानी जाती हैं। 

    विक्रम वेधा (Vikram Vedha)

    साल 2017 में रिलीज हुई विक्रम वेधा एक एक्शन, क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसमें विजय सेतुपति के साथ आर माधवन ने लीड रोल अदा किया। फिल्म की कहानी पुलिस अधिकारी विक्रम और क्रिमनल वेधा के बीच चल रहे चूहे-बिल्ली के खेल पर आधारित है। इस फिल्म का हिंदी रीमेक बना तो सैफ अली खान ने माधवन और ऋतिक रोशन ने सेतुपति वाला रोल निभाया।

    सुपर डीलक्स (Super Deluxe)

    विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म सुपर डीलक्स 2019 में रिलीज हुई एक कॉमेडी, क्राइम ड्रामा मूवी थी। विजय सेतुपति के अलावा फहद फासिल, सामंथा रुथ प्रभु, राम्या कृष्णन भी फिल्म का हिस्सा थे। सुपर डीलक्स फिल्म में विजय सेतुपति ने ट्रांसजेंडर महिला का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके लुक और किरदार को खूब पसंद किया गया था।

    विक्रम (Vikram)

    इस फिल्म में कमल हासन ने बतौर लीड एक्टर कमबैक किया था। वहीं, विजय सेतुपति विलेन के किरदार में थे। साल 2022 में आयी फिल्म 'विक्रम' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। धांसू कहानी, दमदार एक्टिंग और एक्शन से फिल्म ने फैंस के होश उड़ा दिए थे। 'विक्रम' ने दुनियाभर में 430 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में विजय का पावरफुल परफॉर्मेंस रहा था।

    96

    यह एक सुपरहिट रोमांटिक ड्रामा मूवी है। 96 में साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ खूबसूरत अभिनेत्री त्रिशा ने मुख्य किरदार अदा किया था। साल 2018 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक फोटोग्राफर रामचंद्रन की है, जो अपने गृहनगर वापस आता है। तब वह अपने बचपन की प्रेमिका से मिलता है। बेहतरीन कहानी और दमदार एक्टिंग के साथ यह फिल्म आपको पसंद आ सकती है।

    सोधु कवुम (Soodhu Kavvum)

    इस फिल्म में विजय सेतुपति किडनैपर दास के किरदार में नजर आये थे। दास एक पॉलिटिशियन के लड़के को किडनैप करता है। यह एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है। फिल्म में विजय सेतुपति के साथ संचिता शेट्टी, करुणाकरण, बॉबी सिम्हा ने भी अहम किरदार निभाये थे।