Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jr NTR की फिल्म पर भारी बवाल, भगवान मुरुगन के इतिहास से छेड़छाड़ के लगे आरोप; तमिलनाडु में बैन की मांग!

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 09:00 PM (IST)

    जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और त्रिविक्रम श्रीनिवास की अपकमिंग तेलुगु फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके पोस्टर पर बवाल मच गया है। ...और पढ़ें

    जूनियर एनटीआर की फिल्म को लेकर मचा बवाल

    जूनियर एनटीआर की फिल्म को लेकर मचा बवाल

    HighLights

    1. जूनियर एनटीआर की फिल्म को लेकर मचा बवाल

    2. एनटीके चीफ ने उठाई बैन की मांग

    3. भगवान मुरुगन के इतिहास को लेकर छिड़ी बहस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास की आने वाली तेलुगु फिल्म का पोस्टर सामने आते ही विवादों में घिर गई है। इस मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट को भगवान मुरुगन के कथित चित्रण को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा था, और मामला तब और बढ़ गया जब 'नाम तमिलर काची' (NTK) के प्रमुख सीमन ने तमिलनाडु में फिल्म पर बैन लगाने की मांग की।

    NTK प्रमुख ने दी कड़ी चेतावनी

    विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए, सीमन ने 'X' पर कड़े शब्दों में एक बयान पोस्ट किया और निर्माताओं को चेतावनी दी कि यदि वे तमिलनाडु के सबसे सम्मानित देवता, छह मुख वाले भगवान मुरुगा पेरुमन के इतिहास से छेड़छाड़ करते हैं, तो उन्हें 'गंभीर परिणाम' भुगतने होंगे।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के खेतों में हुई Lata Mangeshkar के इस गाने की शूटिंग, हीरोइन की खूबसूरती पर मचा गदर; आज भी कल्ट है सॉन्ग

    उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'यह चौंकाने वाला है कि फिल्म क्रू की पोस्ट से पुष्टि होती है कि आंध्र प्रदेश के प्रोडक्शन 'NTR-त्रिविक्रम' में, जो तमिल देवता मुरुगा पेरुमन पर केंद्रित है- 'तमिल देवता' मुरुगन को उत्तरी मैदानों में पैदा हुआ दिखाया गया है। क्रिएटीविटी की आड़ में ऐसे ऐतिहासिक सच के साथ छेड़छाड़ की निंदा की जानी चाहिए।

    सीमन ने अपने बयान में कहा, 'अनादि काल से, तमिलों के सबसे प्राचीन और मूल देवता - भगवान मुरुगा पेरुमन - तमिल संस्कृति और जीवन शैली से अटूट रूप से जुड़े रहे हैं। महान तमिल जाति उन्हें भी कभी खोने नहीं देगी। तमिल ही मुरुगन हैं; मुरुगन ही तमिल हैं; दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं किए जा सकते। तमिल देवता मुरुगन हमारे जीवन और हमारी भावनाओं का अभिन्न अंग हैं। किसी को भी उनका अपमान करने का अधिकार नहीं है।

    खबरें और भी

    गंभीर परिणाम भुगतने की कही बात

    फिल्म की टीम को कहानी को आगे न बढ़ाने की चेतावनी देते हुए बयान में कहा गया, 'मैं चेतावनी देता हूं कि फिल्म क्रू को कला के नाम पर मनगढ़ंत और काल्पनिक कहानियों – जैसे कि भगवान मुरुगन का जन्म उत्तरी मैदानी इलाकों में हुआ था – को गढ़ने और थोपने की कोशिशें तुरंत बंद कर देनी चाहिए। ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे'।

    फिल्म पर बैन लगाने की मांग उठाई

    सीमन ने तमिलनाडु सरकार, थिएटर मालिकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स से भी अपील की कि अगर मेकर्स फिल्म में दिखाए गए तथ्यों को नहीं बदलते हैं, तो राज्य में इस फिल्म पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाए।

    उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'यह फिल्म तमिल संस्कृति को गलत तरीके से पेश करती है और इसका मकसद तमिल लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। अगर इसे रिलीज किया गया तो कानून-व्यवस्था की गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए, मैं तमिलनाडु सरकार से अपील करता हूं कि वह तमिलनाडु में इसके तमिल या तेलुगु वर्शन की स्क्रीनिंग की अनुमति न दे'।

    फिल्म को लेकर क्या है विवाद?

    विवाद पिछले महीने तब शुरू हुआ जब प्रोड्यूसर नागा वामसी ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में एक हथियार दिखाया गया था जो पारंपरिक रूप से भगवान मुरुगन से जुड़े दिव्य भाले जैसा दिखता था, और उस पर संस्कृत के श्लोक लिखे हुए थे। इसके साथ लिखे कैप्शन ने तमिलनाडु में पूजनीय देवता भगवान मुरुगन की उत्पत्ति को लेकर तीखी बहस छेड़ दी।

     

    घोषणा शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'उत्तर में जन्म। देश के दिल में निर्माण। दक्षिण में पूजा। अब... एक ऐसी कहानी जो पूरी दुनिया की होने वाली है'। तीखी आलोचना के बाद, पोस्ट के कैप्शन से वह विवादित लाइन जल्द ही हटा दी गई। अब कैप्शन में लिखा है, 'शिव के पुत्र। पार्वती का गौरव। शाश्वत सेनापति। और, एक बार फिर त्रिविक्रम के साथ'।

    क्या होगा फिल्म का टाइटल?

    हालांकि फिल्म की कहानी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन फिल्म की शूटिंग अभी शुरू होनी बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का टाइटल 'गॉड ऑफ वॉर' होगा, जिसका तमिल में अनुवाद 'पोर कडावुल' है।

    यह भी पढ़ें- खूंखार 'खिलजी' से दमदार 'हमजा' तक; बॉक्स ऑफिस के असली 'धुरंधर' बने Ranveer Singh, निभाए ये कल्ट किरदार