Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2 डिजास्टर फिल्मों के बाद भी Junaid Khan को मिल रहें धड़ाधड़ मूवीज के ऑफर्स, बोले- 'आमिर खान का...'

    Updated: Thu, 14 May 2026 02:16 PM (IST)

    जुनैद खान (Junaid Khan) ने नेपोटिज्म को स्वीकारते हुए कहा कि उन्हें आमिर खान (Aamir Khan) का बेटा होने के कारण काम मिलता है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    जुनैद खान को फ्लॉप फिल्मों के बाद भी मिल रहे ऑफर्स। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जुनैद खान (Junaid Khan) ने महाराज (Maharaj) फिल्म से डेब्यू किया। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई थी। इस डेब्यू फिल्म के लिए एक्टर को खूब सराहना मिली।

    इसके बाद जुनैद खान ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी। उनकी पहली बिग स्क्रीन वाली फिल्म लवयापा थी, जिसमें खुशी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी फिल्म एक दिन की जिसमें वह साई पल्लवी के साथ नजर आए और इसका निर्माण जुनैद के पिता आमिर खान (Aamir Khan) ने की।

    फ्लॉप फिल्म के बावजूद मिल रहीं फिल्में

    बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली जुनैद खान की बैक-टू-बैक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं। अब जुनैद ने खुलासा किया है कि नेपोटिज्म के बारे में भी बात की और बताया कि फ्लॉप फिल्मों के बावजूद उनके पास फिल्मों की कमी नहीं।

    विक्की लालवानी के साथ बातचीत में जुनैद खान ने कहा, "नेपोटिज्म शब्द से मुझे कोई परेशानी नहीं होती, क्योंकि यह सच है। मुझे बहुत काम मिलता है, क्योंकि मैं आमिर खान का बेटा हूं। सर, अभी 2 फ्लॉप के बाद काम मिल रहा है, काम करने दीजिए ना।

    यह भी पढ़ें- 'एक दिन' की असफलता के बाद Aamir Khan के साथ काम नहीं करना चाहते बेटे जुनैद, बोले - 'मैंने गलती कर दी...'

    aamir junaid

    स्टार किड्स की कास्टिंग पर जुनैद खान

    जुनैद खान ने बताया कि प्रोड्यूसर्स फिल्मों को बेचने के आधार पर सेलेब्स की कास्टिंग करते हैं। ज्यादातर स्टार किड्स को इसलिए कास्ट किया जाता है क्योंकि वे परिचित होते हैं। इस बारे में जुनैद ने कहा, "प्रोड्यूसर्स को अपनी फिल्में बेचनी होती हैं, इसलिए वे ऐसे किसी व्यक्ति को काम पर रखेंगे जिसे वे बेच सकें। उनकी प्राथमिकता यह होती है कि वे क्या बेच सकते हैं, न कि यह कि फिल्म के लिए सबसे अच्छा क्या है।"

    खबरें और भी

    जुनैद ने आगे कहा, "वे यह नहीं देखते कि कौन सा एक्टर किरदार के लिए सबसे ज्यादा सही है, बल्कि यह देखते हैं कि किस एक्टर की मार्केटिंग ज्यादा आसानी से की जा सकती है। मेरे लिए यह इनसाइडर बनाम आउटसाइडर की बहस नहीं है। यह इस बारे में है कि किसी को सिर्फ इसलिए कास्ट न किया जाए क्योंकि आप उसे बेच सकते हैं। ऐसे किसी व्यक्ति को कास्ट करें जो फिल्म के लिए सही हो।"

    यह भी पढ़ें- Ek Din के फ्लॉप होते ही साई पल्लवी से डगमगाया मेकर्स का भरोसा, Ramayana एक्ट्रेस को लेकर लिया बड़ा फैसला