20 सालों से Corporate कर्मचारियों में जोश भर रहा ये गाना, Kailash Kher की आवाज में एक-एक लाइन करती है इंस्पायर
Kailash Kher की आवाज में गाया गया ये गाना पिछले 20 सालों से कॉर्पोरेट कर्मचारियों का हमदम बना हुआ है। ...और पढ़ें

20 साल पुराना है ये गाना
HighLights
20 साल पुराना है ये गाना
कैलाश खैर ने दी है आवाज
कॉर्पोरेट कर्मचारियों पर बना है गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में ज्यादातर गाने प्यार, मोहब्बत, जुदाई पर बने हैं, बहुत कम ऐसे गाने हैं जो कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के कहानी कहते हों या उन्हें इंस्पायर करते हों। यहां तक कई बार कॉर्पोरेट वर्ल्ड पर बनी फिल्मों में भी ऐसे गाने नहीं होते हैं।
20 साल पुराना है ये गाना
लेकिन 20 साल पहले ऐसा गाना आया था जो कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों का साथी बना। इतना ही नहीं ये गाना लोगों को काफी पसंद भी आया क्योंकि इसकी एक-एक लाइन प्रेरणादायक थी।
यह भी पढ़ें- 66 साल बाद भी Meena Kumari का ये क्लासिक गाना गुनगुनाते हैं लोग, Lata Mangeshkar की आवाज में बन गया कल्ट
कैलाश खैर की आवाज में हुआ था पॉपुलर
ये गाना अपनी रूहानी आवाज के लिए मशहूर कैलाश खैर (Kailash Kher) ने गाया था। शमीर टंडन द्वारा रचित और गीतकार संदीप नाथ द्वारा लिखे गए इस गाने में सूफी-रॉक गायकी का बेहतरीन मेल है। यह गाना जिंदगी की मुश्किलों से उबरने और उन्हें जीतने के बारे में एक प्रेरणादायक और शानदार धुन पेश करता है। वहीं इसके लिरिक्स की एक-एक लाइन इंस्पायर करने का काम करती है।
-1783944654083.jpg)
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह 2006 में रिलीज हुई फिल्म कॉर्पोरेट (Corporate) का है जिसके लिरिक्स हैं- ओ सिकंदर ओ सिकंदर, झांक ले झांक ले झांक ले दिल के अंदर। यह एक जोश से भरा मोटिवेशनल गाना है, जिसे कैलाश खेर और सपना मुखर्जी ने गाया है। यह टाइटल सिकंदर महान की ओर इशारा करता है और हालात पर जीत हासिल करने का एहसास दिलाता है।
खबरें और भी
-1783944668626.jpg)
फिल्म के बारे में
'कॉर्पोरेट' 2006 में रिलीज हुई ड्रामा फिल्म है जिसे मधुर भंडारकर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में बिपाशा बसु (Bipasha Basu), के के मेनन (Kay Kay Menon), पायल रोहतगी, मिनिषा लांबा और राज बब्बर ने काम किया है। फिल्म की कहानी दो ताकतवर उद्योगपतियों के बीच चल रहे खेल के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म 7 जुलाई 2006 को रिलीज हुई थी और कमर्शियल तौर पर ठीक-ठाक सफल रही थी।
फिल्म की कहानी
'कॉर्पोरेट' (Corporate) दो उद्योगपतियों के बीच सत्ता के लिए बेरहम और जबरदस्त संघर्ष को दिखाती है। कहानी एक महत्वाकांक्षी एग्जीक्यूटिव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बाजार में दबदबा बनाने की होड़ में रिश्वतखोरी, जासूसी और समझौतों से गुजरते हुए एक खतरनाक कॉर्पोरेट युद्ध में मोहरा बन जाता है।