Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कर्ण से लेकर अश्वत्थामा' तक, Kalki 2 में खुलेंगे अनसुने रहस्य, 'महाभारत' से कनेक्शन पर नाग अश्विन की दो टूक

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 03:42 PM (IST)

    2 साल पहले आई फिल्म कल्कि 2898 एडी के निर्देशक नाग अश्विन ने मूवी के सीक्वल को लेकर खुलकर बात की है। ...और पढ़ें

    कल्कि 2 का सबको इंतजार (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    कल्कि 2 का सबको इंतजार (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 2 साल पहले रिलीज हुई थी कल्कि 2898 एडी

    2. मेकर्स कर चुके हैं कल्कि 2 का आधिकारिक एलान

    3. निर्देशक नाग अश्विन ने कल्कि के सीक्वल पर की बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 में फिल्म कल्कि 2898 एडी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन जॉनर वाली इस मूवी ने काफी लोकप्रियता हासिल की। प्रभास (Prabhas), अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी कल्कि का निर्देशन नाग अश्विन ने किया। 

    लंबे समय से कल्कि 2 (Kalki 2) की चर्चा चल रही है। अब नाग ने अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि कर्ण और अश्वत्थामा जैसे किरदारों को लेकर पार्ट में क्या खास देखने को मिलेगा। 

    कल्कि 2 और महाभारत के कनेक्शन पर नाग की प्रतिक्रिया?

    जब फिल्म कल्कि के पार्ट-1 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया तब से लेकर अब तक महाभारत से इसको जोड़े जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले पर हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान नाग अश्विन ने अपनी दो टूक राय रखी है और कहा है- 

    यह भी पढ़ें- पर्दे पर लौट रहे अश्वत्थामा और कर्ण, 'कल्कि' के लिए 'यास्किन' से होगा महायुद्ध! Kalki Part 2 पर बड़ा अपडेट

    kalki 2 (2)

    महाभारत के संदर्भों के उन सभी पहलुओं को कल्कि 2 में खासतौर पर स्पष्ट किया जाएगा, जिन पर अभी सवाल उठ रहे हैं। पार्ट 2 का इंतजार कीजिए। पहले आप लोग पार्ट 2 को आने तो दो, इसके बाद ही पता चल पाएगा कि हमने क्लाइमैक्स में क्या और क्यों दिखाया गया। कृपया महाभारत को ध्यान से पढ़िए, मुझे हमारे इतिहास का अत्यंत सम्मान है और मैं जानता हूं कि मैं क्या कर रहा हूं।

    खबरें और भी

    kalki 2

    बता दें कि कल्कि 2898 एडी के क्लाइमैक्स में भैरव (प्रभास) के कर्ण का पुनर्जन्म होने का खुलासा होता है, जिसके बाद वह अश्वत्थामा (अमिताभ बच्चन) के साथ मिलकर धर्म की रक्षा करता नजर आता है। हालांकि, असली महाभारत का सार इससे थोड़ा विपरीत माना जाता है। 

    कौन करेगा दीपिका को रिप्लेस

    कल्कि 2898 एडी में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सुमति का अहम किरदार अदा किया था। अब जब वह कल्कि 2 का हिस्सा नहीं हैं तो इस मामले को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है कि वह कौन सी अभिनेत्री होगी, जो कल्कि पार्ट 2 में दीपिका को रिप्लेस करेगी।

    kalki 2 (1)

    इसको लेकर आलिया भट्ट और साई पल्लवी जैसी अभिनेत्रियों के नाम भी सामने आए हैं, जिस पर अब नाग अश्विन ने तस्वीर साफ करते हुए कहा है- कल्कि 2 में सुमति के किरदार को कौन निभाएगा, इसकी घोषणा हमें करनी है। अभी जो कुछ भी चल रहा है, वह केवल अटकलें हैं। इतना तय है कि सुमति का किरदार कहानी का बेहद अहम हिस्सा रहेगा।

    नाग के इस बयान से साफ हो गया कि भैरव, सुप्रीम यास्किन (कमल हासन) और अश्वत्थामा के अलावा कल्कि 2 में कल्कि के किरदार को भी वरीयता दी जाएगी।

    कल्कि 2 की शूटिंग जारी

    इतना ही नहीं नाग अश्विन ने इस बात का भी खुलासा किया है कि कल्कि 2 में पहले से और ज्यादा बड़े एक्शन सीक्वेंस और मिथकीय ब्रह्मांड का विस्तार दर्शाया जाएगा। बता दें कि फिल्म हैदराबाद में फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है। माना जा रहा है कि अगले साल के अंत तक कल्कि 2 को मेकर्स रिलीज कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Kalki 2 में नजर आएंगी Alia Bhatt? प्रभास के इस रिप्लाई ने दिया बड़ा हिंट; फैंस बोले- पक्का है!