रंभा हो से चंद्रकांता... परदेसी से जुड़ा नाता... हीरोइन नहीं बनी तो संभाला बिजनेस, 27 साल बाद चर्चा में आईं कौन हैं कल्पना अय्यर?
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के साथ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुए 'रंबा हो' गाने ने फिर सुर्खियां बटोरी हैं। एक 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला का इस गाने पर शानदार ...और पढ़ें

45 साल पुराने गाने की क्वीन (फोटो क्रेडिट- जागरण)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों के बाद हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। फिल्म में वैसे तो कई शानदार गाने मौजूद रहे, जिनपर धड़ल्ले से रील्स वीडियो हुए, लेकिन फिल्म का रंबा हो... सॉन्ग काफी अधिक चर्चा में रहा और अब ये गाना एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसकी वजह एक 69 साल की बुजुर्ग महिला बनी है।
अपने पारिवारिक समारोह में उस ओल्ड लेडी ने ऐसा गजब का डांस किया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। टीनएज लड़कियों को अपने हुक्स स्टेप्स से चैलेंज देने वाली ये ओजी दादी आखिर कौन हैं और क्यों फिलहाल ये चर्चा का विषय बन हुई हैं, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
कौन हैं रंबा हो गर्ल?
साल 1981 में अभिनेता राज बब्बर की फिल्म अरमान को रिलीज किया गया। निर्देशक थे आनंद सागर और लीड एक्ट्रेस के किरदार में रंजीता कौर मौजूद रहीं। ये मूवी औसतन रही, लेकिन इसका गाना रंबा हो... 45 साल बाद भी लोगों की जुबान पर बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- OG 'रंबा हो' गर्ल ने 45 साल बाद Dhurandhar के गाने पर किया डांस, 69 की उम्र में एनर्जी देख फिदा हुआ इंटरनेट

इस गीत में जिस अभिनेत्री ने अपने आइटम डांस से धमाल मचाया था, उनका नाम कल्पना अय्यर है। जी हां, ये वही कल्पना अय्यर हैं, जो आमिर खान स्टारर फिल्म राजा हिंदुस्तानी के परदेसी-परदेसी गाने में कजरी के तौर पर वाह क्या दर्द है तेरी आवाज में छोरे... बोलती हुई नजर आईं। कल्पना का नाम इस वक्त वायरल डांस वीडियो को लेकर चर्चा में आ गया है, जिसमें वह रंबा हो... सॉन्ग पर किलर डांस मूव्स से तबाही मचाती दिख रही हैं।
27 साल पहले छोड़ा था बॉलीवुड
कल्पना अय्यर की असल जिंदगी की कहानी किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं रही है। 80 के दशक में रंबा हो गाने के बाद अधिक लोकप्रियता हासिल करने वालीं कल्पना बतौर एक्ट्रेस कई पॉपुलर मूवीज में दिखाई दीं, जिनमें-
-1769957948236.jpg)
अंजाम
जमीन आसमान
खुद्दार
डिस्को डांसर
जख्मी
तुम मेरे हो
हम साथ-साथ हैं
जैसी कई कल्ट मूवीज के नाम शामिल हैं। लेकिन अदाकारी में इनकी किस्मत का सिक्का कुछ खास नहीं चल सका। बाद में वह साइड रोल और आइटम सॉन्ग्स के जरिए अपने करियर को नई पहचान दिलाने में जुट गईं। राजा हिंदुस्तानी का परदेसी-परदेसी सॉन्ग उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। लेकिन कहते हैं कि नाकामयाबी इंसान को रास्ता बदलने पर मजबूर कर देती है।

कल्पना अय्यर के साथ भी ऐसा हुआ 1999 में उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया और दुबई में जाकर शिफ्ट हो गईं। वहां उन्होंने होटल चलाया और अपना गुजारा किया। 69 साल की कल्पना ने अभी तक शादी नहीं की है।
दूरदर्शन के इस शो में आई थीं नजर
बड़े पर्दे पर एक्टिंग का जलवा बिखेरने के अलावा कल्पना अय्यर ने छोटे पर्दे पर भी अपनी किस्मत अजमाई थी। उन्होंने दूरदर्शन कल्ट क्लासिक धारावाहिक चंद्रकांता में दम दमी की अहम भूमिका को अदा किया था। इस किरदार के लिए कल्पना की कमाल की अदाकारी का काफी सरहना हुई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।