Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kangana Ranaut ने नर्सिंग को बताया सबसे Sexualised प्रोफेशन, बोली- 'उन्हें वो इज्जत...'

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 10:09 PM (IST)

    कंगना रनौत ने नर्सिंग पेशे को 'सबसे सेक्सुअलाइज्ड' बताया है और नर्सों के ब्रिटिश-युग के ड्रेस कोड पर सवाल उठाए हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बहुत जल्द फिल्म भारत भाग्य विधाता ने नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 26/11 हमले की कहानी पर आधारित है जिसमें एक नर्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाई थी।

    अब इस मामले में कंगना रनौत ने नर्सेज के प्रोफेशन को सेक्सुलाइज करने और उनकी ड्रेस को लेकर सवाल उठाया है।

    यह भी पढ़ें- 26/11 मुंबई अटैक के समय दोस्त के घर पर पार्टी कर रही थीं Kanagana Ranaut, टीवी चलाया तो रह गईं सन्न

    क्या है फिल्म का उद्देश्य?


    कंगना ने कहा कि फिल्म का उद्देश्य लोगों की धारणाओं को बदलना और नर्सों और अन्य फ्रंटलाइन के अस्पताल कर्मचारियों के प्रति अधिक सम्मान को प्रोत्साहित करना है।

    Kangana (16)

    एएनआई से हुई बातचीत में कंगना ने कहा- "मुझे लगता है कि ब्रिटिश नर्सों का ड्रेस कोड हमारे यहां अभी भी लागू है। हमारी नर्सें, डॉक्टरों की तरह, जो चाहें पहन सकती हैं; उनके लिए एक ड्रेस कोड होता है। लेकिन हमारी नर्सें, चाहे मौसम गर्म हो या ठंडा, एक तरह से विदेशी दिखती हैं। यह मेरी निजी राय है। लेकिन इस फिल्म में हमने ईमानदारी और गरिमा के साथ काम किया है। आकार और कद मायने नहीं रखते, आपकी वर्दी आपका कर्तव्य है।"

    कंगना रनौत कहां चाहती हैं बदलाव?

    कंगना ने नर्सों और दूसरे फ्रंटलाइन वर्कर्स की बात करते हुए कहा, बदलाव होना चाहिए, लोगों के जो भाव हैं उनमें बदलाव होना चाहिए। नर्सों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सबसे कठिन जिम्मेदारियों को संभालने के बावजूद, उन्हें अक्सर कम वेतन मिलता है, उन पर काम का बोझ अधिक होता है और उनकी सराहना नहीं की जाती है।

    कंगना की फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म के टाइटल को लेकर काफी चर्चा है।

    यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata: देश के 'अनसंग हीरोज' को सलाम करेंगीं कंगना रनौत, रिलीज से पहले शुरू करेंगीं अभियान