Trending

    'इच्छाधारी नाग' बनकर Kartik Aaryan बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल, Naagzilla के सेट से सामने आई तस्वीर

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 03:55 PM (IST)

    'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के बाद कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नागजिला में नजर आने वाले हैं। फिल्म के सेट से पहली तस्वीर सामने आई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नागजिला के सेट से तस्वीर आई सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपनी आगामी फिल्म नागजिला (Naagzilla) की शूटिंग शुरू कर दी है।

    पहले कहा जा रहा था कि 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की असफलता के बाद कार्तिक का नागजिला से पत्ता साफ हो गया है, लेकिन यह सभी खबरें महज अफवाह साबित हुईं।

    नागजिला के सेट से कार्तिक आर्यन की पहली तस्वीर

    कार्तिक आर्यन ने नागजिला के सेट से तस्वीर शेयर करते हुए यह साबित कर दिया है कि वह अपनी आगामी फिल्म के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। एक्टर ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेट से एक तस्वीर शेयर की है।

    नागजिला के शानदार की झलक दिखाते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, "नागजिला सेट तैयार। धमाल मचा दो टीम इंडिया।" इस तस्वीर से साफ है कि एक्टर नागजिला की तैयारियों में जुट गए हैं।

    r32

    कब रिलीज होगी नागजिला?

    कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं, जबकि निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी तक सिर्फ फिल्म का ग्राफिक वीडियो सामने आया है। फैंस एक्टर के इच्छाधारी नाग लुक की तस्वीर देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म की कहानी नाग लोक के पहले कांड के इर्द-गिर्द घूमेगी।

    यह भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन ने कश्मीर में पूरी की खेल ड्रामा फिल्म की शूटिंग, किक बॉक्सिंग चैंपियन तजामुल की कहानी

    कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्में

    नागजिला के अलावा कार्तिक आर्यन एक और फिल्म में नजर आएंगे जो रोमांटिक थ्रिलर होगी। इस फिल्म में वह साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ नजर आएंगे जिसका निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। इस फिल्म का टाइटल 'तू मेरी जिंदगी है' है। फिलहाल, अभी इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। इसके अलावा वह कैप्टन इंडिया (Captain India) में भी दिखाई देंगे। यह फिल्म पहले डिब्बाबंद हो गई थी, लेकिन अब खबर है कि इस पर काम फिर से शुरू हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- साउथ की खूबसूरत बाला बनेंगी Naagzilla की हीरोइन, इच्छाधारी नाग बन कार्तिक आर्यन लड़ाएंगे इश्क?