15 दिन में Karuppu की कमाई 300 करोड़ के पार, गदगद Suriya ने म्यूजिक कंपोजर-सिनेमैटोग्राफर को गिफ्ट कर दी कार
एक्शन थ्रिलर करुप्पू (Karuppu) बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। 15 दिन में ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कारोबार किया। अब सूर्या ने खुशी के मारे गाड़ियां गिफ्ट की ...और पढ़ें

करुप्पू की सक्सेस के बीच तोहफे में सूर्या ने बांटी गाड़ियां। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल फैंटेसी एक्शन फिल्म करुप्पू (Karuppu) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। सूर्या (Suriya) और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) स्टारर फिल्म रिलीज के चंद दिनों बाद ही ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है।
15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक्शन फिल्म करुप्पू ने दुनियाभर में मात्र 15 दिन में ही 300 करोड़ के पार कारोबार कर लिया है। यह इस साल की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म की सफलता से अभिनेता सूर्या बहुत खुश हैं। उनकी खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने फिल्म की सफलता के बाद तोहफे में गाड़ियां दी हैं।
सूर्या ने गिफ्ट की लाखों की गाड़ी
जी हां, सूर्या ने फिल्म के सिनेमैटोग्राफर जीके विष्णु और म्यूजिक कंपोजर साई अभ्यंकर को ब्रैंड न्यू Mahindra BE 6 Batman Edition कार गिफ्ट की है जिसकी कीमत 27 लाख से 30 लाख रुपये के बीच है। म्यूजिक कंपोजर अभ्यंकर ने गाड़ी के साथ पोस्ट शेयर कर सूर्या को धन्यवाद किया है।
Love you @Suriya_offl sir ♥️@rajsekarpandian ♥️@prabhu_sr ♥️ pic.twitter.com/wkj35tJAAS
— abhyankkar (@SaiAbhyankkar) May 31, 2026
वहीं, जीके विष्णु ने भी सूर्या से मिली गिफ्टेड गाड़ी के साथ पोज दिया और कैप्शन में लिखा, "बस भगवान की कृपा। धन्यवाद सूर्या सर। आपका दिल बहुत बड़ा है।"
खबरें और भी
Just God things!!
— GK Vishnu (@dop_gkvishnu) May 31, 2026
Thank you @Suriya_offl sir.
You have a huge heart!!!! #Karuppu pic.twitter.com/N8CtzgHRjr
15 दिन में 300 करोड़ के पार फिल्म
आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी करुप्पू बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन में ही सफल साबित हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ के पार कारोबार कर लिया है। वहीं, भारत में फिल्म का कारोबार ग्रॉस में 204 करोड़ और नेट कलेक्शन 177 करोड़ के करीब है।
यह भी पढ़ें- Rajinikanth ने किया सूर्या की Karuppu का रिव्यू, डायरेक्टर को कॉल कर कही ये बात
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक ऐसे संरक्षक देवता की कहानी है, जो न्यायिक व्यवस्था से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक वकील के रूप में इंसानी रूप धारण कर लेता है। फिल्म में सूर्या के अलावा तृषा ने मुख्य भूमिका निभाई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।