Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khaby Lame: MP की आबादी से ज्यादा टिक-टॉक फॉलोअर्स, जानिए- मजदूरी करने वाला लड़का कैसे बना इंटरनेट सेंसेशन

    आम आदमी को खास बनाने में आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का बड़ा योगदान है। सोशल मीडिया स्टार Khaby Lame जोकि कभी एक आम इंसान थे उन्होंने आज एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। उनकी TikTok पर फैन फॉलोइंग भारत के इस राज्य से भी अधिक है।

    By Tanya AroraEdited By: Updated: Fri, 24 Jun 2022 12:32 PM (IST)
    Hero Image
    khaby Lame beat social media star Charli D Amelio on tiktok . Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां रातों-रात कोई भी स्टार बन सकता है। किसी भी शख्स का एक वायरल वीडियो उसे आम से बिलकुल खास बना देता है। ऐसा ही एक शख्स है Khaby Lame, जिनकी TIK-TOK पर फैन फॉलोइंग भारत के मध्य प्रदेश की आबादी से भी ज्यादा है। Khaby Lame सोशल मीडिया का एक-जाना माना नाम है इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह अब सोशल मीडिया पर एक जाना-माना नाम है। अब Khaby Lame ने शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। Khaby Lame चार्ली डी'अमेलियो जैसी सोशल मीडिया स्टार को भी फॉलोवर्स के मामले में पछाड़ दिया है। चार्ली डी'अमेलियो के TIK-TOK पर लगभग 142.3 फॉलोवर्स हैं और उन्हें प्रशंसकों के मामले में पछाड़ते हुए Khaby Lame आगे निकल गए हैं और उनके टोटल फॉलोवर्स 142.8 मिलियन है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो बनाते हैं Khaby Lame

    हम आपको बता दें कि Khaby Lame बिना डायलॉग बोले सिर्फ अपने फेस एक्सप्रेशन और अपने हाथों के एक्सप्रेशन से लोगों को हंसा देते हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे लोग हैं जो सिर्फ व्यूज पाने के लिए सिंपल चीज को भी मुश्किल बना देते हैं। उन्हीं इलोजिकल वीडियो के लिए लॉजिक्स यानी कि किसी चीज को कितने आसान तरह से किया जा सकता है, इस चीज को कॉमेडी अंदाज में फैंस को Khaby Lame दिखाते हैं, जिसको देखकर लोग भी हंसते-हंसते लोट-पॉट हो जाते हैं। Khaby Lame का शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाने का ये स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Khaby Lame (@khaby00)

    TIKTOK के अलावा इंस्टाग्राम पर भी हैं अच्छे खासे प्रशंसक

    Khaby Lame के एक कॉमेडी वीडियो पर लगभग 8 टू 10 मिलियंस लाइक आते हैं। TIK-TOK के अलावा इंस्टाग्राम पर भी Khaby Lame के 78 मिलियन से अधिक प्रशंसक है। यूरोप के सेनेगल में जन्मे और फैक्ट्री में एक साधारण सी जॉब करने वाले 22 साल के Khaby Lame के स्टाइल को आज के समय में हर कोई फॉलो करता है। उनके इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अच्छी खासी प्रशंसको की लिस्ट है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Khaby Lame (@khaby00)

    View this post on Instagram

    A post shared by Instagram (@instagram)

    फैक्ट्री में काम करने वाला आम लड़का बना सोशल मीडिया स्टार

    Khaby Lame का जन्म यूरोप के सेनेगल में हुआ। 22 साल के Khaby Lame को फेम यूं ही नहीं मिल गया। उनका बचपन काफी कठिनाइयों से बीता है। Khaby Lame बहुत कम उम्र में एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे और वहीं पर सोशल मीडिया पर कॉमेडी वीडियो डाला करते थे। जिनका अंदाज दूसरों से एकदम जुदा था, Khaby Lame के यूनिक आइडिया ही उनकी यूएसपी (USP) हैं। धीरे-धीरे उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए और वह देखते ही देखते सोशल मीडिया स्टार बन गए। Khaby Lame की यूके और यूरोप ही नहीं बल्कि अमेरिका और भारत में भी इस मेगास्टार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।