Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kishore Kumar का सबसे महान गीत है 11 मिनट लंबा, 44 साल से बना हुआ है नंबर-1

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 08:23 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा के सुरों के सरताज किशोर कुमार ने 44 साल पहले 11 मिनट लंबा एक कल्ट क्लासिक सॉन्ग गाया था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    दिग्गज गायक रहे थे किशोर कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा जगत के सबसे लोकप्रिय सिंगर के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें पहले स्थान पर किशोर कुमार का नाम शामिल होगा। यूं तो अपने गोल्डन सिंगिंग करियर में किशोर दा ने कई शानदार गीत गाए। लेकिन उनके द्वारा गाए गए सबसे महान गानों के बारे में चर्चा की जाए तो वह 11 मिनट से भी ज्यादा लंबा था।

    44 साल पहले आई एक ब्लॉकबस्टर का वह गाना हिंदी सिनेमा के एक बड़े सुपरस्टार पर फिल्माया गया था और आज भी इस सॉन्ग को हर कोई सुनना पसंद करता है। यही कारण है कि इतने समय बाद भी ये सॉन्ग नंबर बना हुआ है। आइए जानते हैं कि वह कौन गीत है।

    किशोर कुमार का 11 मिनट लंबा गाना

    बतौर गायक किशोर कुमार ने अपने करियर में हर किस्म के गाने गाए। जिनमें, रोमांटिक, फनी, डांसिंग और सैड सॉन्ग्स शामिल रहे। लेकिन एक गीता ऐसा था, जिसमें उन्होंने डिस्को और शास्त्रीय संगीत की धुनों पर अपनी जादुई आवाज का जादू बिखेरा था।

    pag ghunghroo bandh (1)

    यह भी पढ़ें- किशोर दा से छीन लिया गया था ये गाना, बाद में उसी गीत ने Amitabh Bachchan को बनाया सुपरस्टार

    वह गाना अमिताभ बच्चन की फिल्म नमक हलाल से नाता रखता है, जिसे 1982 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के उस सुपरहिट गाने के बारे में जिक्र किया जाए तो उसके बोल हैं- पग घुंघरू बांध... (pag ghunghroo bandh song)।

    pag ghunghroo bandh

    किशोर दा का ये गाना उनके द्वारा गाए सबसे बेहतरीन और लंबे सॉन्ग्स में से एक था। पग घुंघरू बांध... की कुल अवधि 11 मिनट 46 सेकेंड है। आज के दौर में इतने लंबे गाने बहुत कम देखने को मिलते हैं, लेकिन जिस तरह से किशोर कुमार ने इसे गाया था,

    उसकी बदौलत अब भी हर कोई इसे सुनना पसंद करता है। पूरे गाने में आपको किशोर दा के गायिकी के हुनर का पता चलेगा कि किस तरह से अकेले दम पर उन्होंने इस हिट कराया था।

    इन दिग्गजों ने तैयार किया सॉन्ग

    गौर किया जाए पग घुंघरू बांध... की मेकिंग की तरफ तो गाने के सिंगर किशोर कुमार था और इसका कालजयी संगीत बप्पी लहरी ने तैयार किया था। वहीं दूसरी तरफ नमक हलाल मूवी के इस गाने के लिरिक्स प्रकाश मेहरा और अनजान की जोड़ी ने लिखे थे। जिस तरह से इस गाने में किशोर दा ने सुर और ताल की जुगलबंदी दिखाई, उसकी प्रशंसा हर किसी ने की थी।

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar का 41 साल पुराना गाना Dhurandhar 2 का सीक्रेट सरप्राइज, यूट्यूब पर मिले 148 मिलियन व्यूज