'कार्य प्रगति पर है...' Cocktail 2 के निर्माता को मिली अपनी दूसरी हीरोइन, अलग अंदाज में शेयर की तस्वीर
फिल्म निर्माता होमी अदजानिया ने कॉकटेल 2 पर एक अपडेट दिया है। शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के बाद एक और एक्ट्रेस का नाम सीक्वल के लिए लॉक कर दिया गया है। निर्माता ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनका मुंह ढका हुआ है। फैंस अंदाजा लगा रहे कि कौन सी एक्ट्रेस इसका हिस्सा हो सकती हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2012 में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म आई थी नाम था कॉकटेल। इस मूवी में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी ने लीड रोल प्ले किया था। अब बहुत जल्द इसका सेकेंड पार्ट आने वाला है। इसके लिए लीड एक्ट्रेस भी फाइनल हो गई है।
अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिल्म निर्माता होमी अदजानिया ने प्रशंसकों के साथ अपनी फिल्म की हीरोइन की तस्वीर शेयर की है। दरअसल वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस कृति सेनन हैं। होमी ने जो फोटो शेयर की है उसमें कृति सेनन के फेस पर एक स्टिकर लगा हुआ है जिसपर लिखा है- "कार्य प्रगति पर" है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से मुख्य कलाकारों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
अन्य कौन से कलाकार आएंगे नजर?
हाल ही में, रश्मिका ने भी होमी अदजानिया की पोस्ट को रि शेयर किया था। इसमें वह अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आईं और कैप्शन में लिखा था,"कार्य प्रगति पर है।" खबर है कि इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें- Farzi 2 के लिए शाहिद कपूर ने मांगी भारी-भरकम रकम? एक्टर की फीस ने बनाया नया कीर्तिमान
कॉकटेल 2 कैसी फिल्म होगी?
निर्देशक होमी अदजानिया कॉकटेल 2 के लिए निर्देशन की कुर्सी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं, जिसमें कथित तौर पर कृति सनोन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा समर्थित और लव रंजन द्वारा लिखित, यह फिल्म 2026 के दूसरे हाफ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कृति सेनन की आने वाली फिल्मों में आनंद एल राय के निर्देशन में धनुष के साथ "तेरे इश्क में" शामिल है। इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ "डॉन 3" का हिस्सा होंगी, जो एक्शन-थ्रिलर जगत की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। 2024 में उन्हें आखिरी बार तीन फिल्मों में देखा गया था - "तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया", "क्रू" और "दो पत्ती"।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।