Kumar Sanu ने क्यों खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा?, बीते दिनों कुनिका की वजह से विवादों में घिरे थे सिंगर
Kumar Sanu ने हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कुछ दिनों पहले ही सिंगरकुनिका सदानंद की वजह से चर्चा का विषय बने थे।
-1760186359880.webp)
कुमार सानू ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर कुमार सानू ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अपनी पर्सनैलिटी और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिसमें उनका नाम, आवाज, स्टाइल, सिंगिंगटेक्निक और अन्य आर्टिस्टिक चीजें शामिल हैं। न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा 13 अक्टूबर को उनकी याचिका पर सुनवाई करेंगे।
कुमार सानू ने दर्ज की याचिका
कुमार सानू ने वकील शिखा सचदेवा और सना रईस खान के माध्यम से दायर अपनी याचिका में अदालत से कॉपीराइट अधिनियम के तहत उनके नैतिक और रचनात्मक अधिकारों की रक्षा करने का अनुरोध किया है। याचिका में उनके नाम, आवाज, गायन शैली और तकनीक, गायन व्यवस्था और गायन के तरीके, इमेज, तस्वीरों, समानता और हस्ताक्षर के बिना लाइसेंस और गैरकानूनी उपयोग की ओर इशारा किया गया है।
यह भी पढ़ें- सिल्वर स्क्रीन पर लेजेंडरी म्यूजिशियन का किरदार निभाएंगे Neil Nitin Mukesh? बायोपिक पर आया अपडेट
गायक ने GIF, वीडियो और AI-जनरेटेडकंटेंट का उपयोग करके उनकी छवि के दुरुपयोग की शिकायत की है, जो उनके चेहरे की विशेषताओं और आवाज की नकल करती हैं - जिनका उपयोग आमतौर पर आर्थिक लाभ के लिए और कभी-कभी मजाक या अपमानजनक उद्देश्यों के लिए किया जाता है। अपील में आगे उल्लेख किया गया है कि AI-निर्मित इन ऑडियो, वीडियो और व्यापारिक वस्तुओं का फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर प्रचार करके आर्थिक लाभ कमाया जाता है।
कुमार सानू से पहले अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, करण जौहर, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या अपने पर्सनैलिटी राइट्स के लिए अदालत का रुख कर चुके हैं।
कुछ दिन पहले ही कुमार सानू की वाइफ ने उन पर शादी में रहते हुए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने का आरोप लगाया था। वहीं कुनिका सदानंद ने भी बिग बॉस 19 में उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने की पुष्टि की थी। इस वजह स ेसिंगर काफी विवादों में घिर गए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।