Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    45 साल पुराने उषा उत्थुप के गाने को Lata Mangeshkar ने गाकर किया था अमर, 'स्वर कोकिला' की आवाज में बना Cult

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 08:45 PM (IST)

    45 साल पहले आया ये कल्ट क्लासिक गाना पहले उषा उत्थुप की आवाज में रिकॉर्ड होने वाला था, यहां तक कि उन्होंने इसकी रिहर्सल भी कर ली थी। ...और पढ़ें

    45 साल बाद भी कल्ट बना हुआ है ये गाना

    45 साल बाद भी कल्ट बना हुआ है ये गाना

    HighLights

    1. 45 साल बाद भी कल्ट बना हुआ है ये गाना

    2. उषा उत्थुप ने कर ली थी इसकी रिहर्सल 

    3. लता मंगेशकर की आवाज में अमर हुआ गीत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में ऐसे कई गाने बने हैं जो पहले किसी और सिंगर के लिए कंपोज किए गये लेकिन बाद किसी दूसरे गायक ने उन गानों को आवाज दी और वो हिट भी हुए। इनमें से एक कल्ट क्लासिक लता मंगेशकर का भी है जो पहले उषा उत्थुप के पास गया था।

    उषा उत्थुप ने कर ली थी इसकी रिहर्सल

    इतना ही नहीं उषा उत्थुप (Usha Uthup) ने इस गाने की रिहर्सल भी कर ली थी लेकिन फिर भी यह गीत आखिर में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज में रिकॉर्ड हुआ और आज लगभग 4 दशकों बाद भी यह गाना कल्ट क्लासिक बना हुआ है।

    hema malini (29)

    यह भी पढ़ें- 51 सालों से फ्रेंडशिप एंथम बना हुआ है Kishore Kumar का ये गाना, इसे गाकर दोस्ती की मिसाल देते हैं लोग

    संगीत निर्देशक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने इस गाने का संगीत दिया था और आनंद बख्शी ने इसके बोल लिखे थे। इस गाने को भारतीय सिनेमा की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी (Hema Malini) पर फिल्माया गया था।

    lata mageshkar

    चार्टबर्स्टर रहा था गाना

    जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह 1981 में रिलीज हुई फिल्म नसीब (Naseeb) का है जिसमें अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, ऋषि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कलाकारों ने काम किया था। इस गाने के बोल हैं- मेरे नसीब में तू है कि नहीं, तेरे नसीब में मैं हूं कि नहीं (Mere Naseeb Mein)।

    hema malini (28)

    फिल्म के बारे में

    नसीब (Naseeb) 1981 में रिलीज हुई फिल्म है, इसका निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया और इसे कादर खान ने लिखा था। इसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha), ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), हेमा मालिनी (Hema Malini), रीना रॉय, मुख्य भूमिकाओं में हैं और प्राण, प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर, कादर खान, अमजद खान, अमरीश पुरी भी फिल्म का हिस्सा हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 59 साल पुराना Lata Mangeshkar का देसी गाना सावन को बनाता है सुहाना, मीना कुमारी पर फिल्माया गया गीत आज भी है सदाबहार