Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मधुबाला पर फिल्माया गया था Lata Mangeshkar का पहला हिट सॉन्ग, 77 सालों से पहुंचा रहा है दिलों को सुकून

    Updated: Wed, 27 May 2026 04:46 PM (IST)

    सुरों की कोकिला लता मंगेशकर का पहला हिट सॉन्ग साल 1949 में आई मधुबाला की एक कल्ट मूवी से आया था। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    मधुबाला का वो गाना (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. 77 साल पहले आया था लता मंगेशकर का हिट सॉन्ग

    2. मधुबाला पर फिल्माया गया था एक्ट्रेस का ये गाना

    3. बतौर गायिका बदल गई थी लता मंगेशकर की किस्मत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर हिंदी सिनेमा की वह प्लेबैक सिंगर रहीं, जिन्होंने 6 दशकों तक अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं के दिल को सुकून पहुंचाया था। आज भी उनके द्वारा गाए गए शानदार गीतों के बारे में चर्चा की जाती है, जिन्होंने अपने वक्त में सभी का मन मोह लिया था। 

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का पहला हिट सॉन्ग कौन सा था और वह कौन सी फिल्म से नाता रखता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 

    लता मंगेशकर का पहला हिट सॉन्ग 

    40 के दशक के अंतिम दौर में बतौर गायिका लता मंगेशकर ने हिंदी सिनेमा में एंट्री मार ली थी। लेकिन अपने पहले हिट सॉन्ग के लिए उन्होंने कई सालों तक संघर्ष करना पड़ा था। उनका ये इंतजार साल 1949 में आई अभिनेता अशोक कुमार और अभिनेत्री मधुबाला की फिल्म महल (Mahal 1949) से खत्म हुआ था। फिल्म महल में एक गाना था- आएगा आने वाला... (Aayega Aane Wala) अपने समय में काफी लोकप्रिय हुआ। 

    यह भी पढ़ें- 45 साल बाद भी Lata Mangeshkar का ये रोमांटिक गाना बना हुआ है सदाबहार, Cult सॉन्ग में किशोर दा ने भी दी आवाज

    lata mangeshkar first hit song (1)

    इस गीत को लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज में गाया था और इसे मधुबाला (Madhubala) पर फिल्माया गया था। महल का यही गीत था, जिसने लता की किस्मत को बदलकर रख दिया और इंडस्ट्री में उनके लिए कामयाबी के अनेक दरवाजे खोल दिए। बताया जाता है कि मधुबाला के आएगा आने वाला... गाने के बाद ही लता मंगेशकर को बॉलीवुड में पहचान मिली और फिर इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

    lata mangeshkar lag jaa gale

    इस तरह से 77 साल पहले लता मंगेशकर का पहला हिट सॉन्ग आया था, जो आज भी कल्ट माना जाता है। गौर किया जाए महल के आएगा आने वाला... की मेकिंग की तरफ तो लता दीदी की गायिकी के अलावा बतौर संगीतकार इसे खेमचंद्र प्रकाश ने तैयार किया था। वो खेमचंद्र ही थी, जिन्होंने लता के पहले हिट सॉन्ग की तलाश खत्म कराई थी।

    खबरें और भी

    लता मंगेशकर को किसने दिया था ब्रेक

    दरअसल लता मंगेशकर ने हिंदी सिनेमा में अपना पहला गाना दिल मेरा तोरा... गाया था, जोकि 1948 में आई फिल्म मजबूर से नाता रखता है। इस मूवी में बतौर सिंगर लता को संगीतकार गुलाम हैदर ने मौका दिया और यहीं से सुरों की कोकिला के सुनहरे सफर का आगाज हुआ। 

    यह भी पढ़ें- 69 साल पहले आया Mukesh का गाना, बेटे के बिछड़ने के गम में लिखा गीत; रोमांटिक सॉन्ग समझकर गाते हैं लोग