Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lag Ja Gale Song: लग जा गले गाना सुनने के बाद डायरेक्टर ने खुद को मारने के लिए उतार लिया था जूता

    Updated: Mon, 26 May 2025 12:17 PM (IST)

    लता मंगेशकर का लग जा गले (Lag Ja Gale Song) 1964 में रिलीज हुई मनोज कुमार स्टारर फिल्म वो कौन थी (Woh Kaun Thi) का सबसे सुपरहिट गाना था। मगर शायद ही आपको पता हो कि पहले यह गाना रिजेक्ट कर दिया गया था। जानिए गाने से जुड़ा दिलचस्प किस्सा।

    Hero Image
    लग जा गले गाने को पहले मिला था रिजेक्शन। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरहिट गाना लग जा गले (Lag Ja Gale) भले ही 61 साल पुराना हो गया है, लेकिन आज भी लता मंगेशकर की आवाज में यह गाना लोगों के दिलों में बसता है। इस रोमांटिक गाने की धुन आज भी लोगों को उतनी ही पसंद है, जितनी पहले। मगर शायद ही आपको पता हो कि पहले यह गाना रिजेक्ट हो गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, जब लग जा गले गाना बना तो इसे पहले रिजेक्ट कर दिया गया था। इसकी लिरिक्स को नापसंद कर दिया गया था। मगर फिर एक सुपरस्टार आए और उनकी वजह से ही यह गाना बन पाया। यह सुपरस्टार थे मनोज कुमार (Manoj Kumar)।

    बात 60 के दशक की है, जब फिल्म वो कौन थी (Woh Kaun Thi) के लिए फिल्ममेकर राज खोसला (Raj Khosla) ने मदन मोहन (Madan Mohan) को एक रोमांटिक गाना बनाने के लिए कहा था।

    पहले रिजेक्ट हो गया था लग जा गले सॉन्ग

    जब मदन मोहन ने लग जा गले गाना बनाया तो वह राज खोसला के पास गए और उन्हें गाने का ट्रैक जरा भी रास नहीं आया। फिर मदन मोहन मनोज कुमार के पास गए जो वो कौन थी मूवी के लीड हीरो थे। उन्होंने मनोज कुमार से कहा कि वह राज को मनाएं। इस किस्से का जिक्र राज खोसला: द ऑथराइज्ड बायोग्राफी में किया गया है।

    Raj Khosla - X

    मदन मोहन ने मनोज कुमार को किया था कॉन्टैक्ट

    31 मई को राज खोसला की 100वीं जयंती से पहले 20 मई को उनकी बायोग्राफी को रिलीज किया गया है। इस बायोग्राफी में मनोज कुमार ने कहा है, "एक दिन मदन मोहन ने मुझे कॉल किया और कहा- 'राज खोसला का दिमाग खराब हो गया है। एक गाना सुनाया। उसको पसंद नहीं आया। तुम और उन्हें हैंडल करो प्लीज।'" मनोज ने भी यह गाना नहीं सुना था। ऐसे मे उन्हें थोड़ी हिचक थी। उन्होंने राज से बात करने की बजाय सीधे प्रोड्यूसर एनएन सिप्पी से बात की।

    यह भी पढ़ें- Manoj Kumar की इस फिल्म की बिकी थी टी-शर्ट और अंडरवियर, एक्टर ने दिल्ली-मुंबई तक की प्रॉपर्टी लगाई थी दांव पर

    मनोज कुमार ने राज को किया था राजी

    किताब में कहा गया है, "शूटिंग के लिए बस कुछ ही दिन बचे थे और गाना अभी फाइनल होना बाकी था। क्या किया जाना था? सिप्पी ने मदन मोहन से सहमति जताई। वह भी चाहते थे कि मनोज कुमार राज खोसला से कॉन्टैक्ट करें और इस मामले को सुलझाएं।" फिर क्या था। मनोज भी राज खोसला को मनाने में जुट गए और आखिरकार राज ने गाना सुना और उनके दिल को इसने छू लिया।

    Manoj Kumar in Lag Ja Gale song - YouTube

    खुद को जूते से मारने वाले थे राज खोसला

    किताब में लिखा है, "और यह वह गाना था जिसे वह छोड़ने ही वाले थे? खोसला ने कहा, 'मैं कितना बेवकूफ हूं।'" मनोज कुमार के मुताबिक, राज खोसला ने खुद को मारने के लिए अपना जूता भी उतार लिया था। मालूम हो कि राज खोसला की बायोग्राफी को उनकी दोनों बेटियों अनीता और उमा के साथ मिलकर लेखक अंबोरीश रॉयचौधरी ने लिखा है।

    यह भी पढ़ें- कहानी एक किरदार अनेक, पर्दे पर जब Aamir-मिथुन, अमिताभ और Manoj Kumar ने निभाया था एक जैसा कैरेक्टर