Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    31 साल पुराने गाने को निर्देशक ने 24 बार किया था रिजेक्ट, Lata Mangeshkar की आवाज में बना कल्ट क्लासिक

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 07:19 PM (IST)

    31 साल पुराने इस गाने की एक लाइन पसंद आने पर डायरेक्टर ने इसे 24 बार रिजेक्ट किया था। आखिरकार 24वीं कोशिश के बाद इसे लता मंगेशकर ने अपनी जादुई आवाज दी ...और पढ़ें

    31 साल पुराना है ये कल्ट क्लासिक गाना

    31 साल पुराना है ये कल्ट क्लासिक गाना

    HighLights

    1. 31 साल पुराना है ये कल्ट क्लासिक गाना

    2. डायरेक्टर ने 24 बार किया था रिजेक्ट

    3. लता मंगेशकर ने दी थी आवाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर भारतीय सिनेमा को कई कल्ट क्लासिक गाने दिए हैं। स्वर साम्राज्ञी की जादुई आवाज सुनने में कोई गाना जितना जादुई और मधुर लगता है कहीं ना कहीं इसके बनने के पीछे भी कड़ी मेहनत छुपी होती है।

    24 बार रिजेक्ट किया गया गीत

    एक ऐसा गाना 31 साल पहले बना था जिसे लिरिसिस्ट ने लगभग 24 बार लिखा था। दरअसल डायरेक्टर को उस गाने की एक लाइन पसंद नहीं आ रही थी और इसीलिए उसे बार-बार लिखवाया गया। आखिरकार 24वीं बार में उन्हें यह पसंद आई और फिर ये गाना लीजेंडरी गायक लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज में रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें- सुनील दत्त के दर्द की आवाज बना था Lata Mangeshkar का गाना, 60 सालों से अमर है कालजयी गीत

    लता मंगेशकर की आवाज में बना कल्ट

    जिस गीत यहां बात की जा रही हैं वह 1995 में रिलीज हुई हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) का है। जिसके लिरिक्स हैं- मेरे ख्वाबों में जो आए (Mere Khwabon Mein)। जिसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे लेकिन फिल्म के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा हर बार एक नई लाइन लिखने के बाद इसे रिजेक्ट कर देते थे।

    दरअसल आदित्य चोपड़ा इस गाने में काजोल (Kajol) के किरदार सिमरन के सपनों के राजकुमार की कल्पना को एकदम परफेक्ट दिखाना चाहते थे। जिसके लिए आनंद बख्शी को इसके लिरिक्स बार-बार बदलने पड़े।

    lata mangeshkar (8)

    आखिरकार 24वीं कोशिश के बाद उन्हें ये गाना पसंद आया और फिर लता मंगेशकर ने इसे आवाज दी। फिल्म के साथ ही यह गाना भी सुपरहिट हो गया और आज भी कल्ट क्लासिक (Cult Classic) गानों की लिस्ट में शुमार है। वहीं काजोल का व्हाईट टॉवेल में डांस और चुलबुला अंदाज भी दर्शकों को काफी पसंद आया।

    खबरें और भी

    _lata mangeshkar (1)

    ब्लॉकबस्टर रही थी फिल्म

    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' 1995 की म्यूजिकल रोमांटिक (Musical Romantic) फिल्म है। इसे आदित्य चोपड़ा ने लिखा और डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और काजोल ने राज और सिमरन का रोल निभाया है, जिन्हें दोस्तों के साथ यूरोप की छुट्टियों के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। राज सिमरन के परिवार का दिल जीतने की कोशिश करता है ताकि वे शादी कर सकें, लेकिन सिमरन के पिता ने बहुत पहले ही उसकी शादी अपने दोस्त के बेटे से करने का वादा कर दिया होता है।

     

    यह फिल्म भारतीय सिनेमा की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार है और इसने सबसे लंबे वक्त तक थिएटर में चलने का रिकॉर्ड भी बनाया।

    यह भी पढ़ें- लता-रफी ने गाए जिनके गीत, ताउम्र झेलनी पड़ी 'बी-ग्रेड' फिल्मों की मार; मौत से ठीक पहले दिए दो ब्लॉकबस्टर गाने