Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    45 सालों से मोहब्बत का पाठ पढ़ा रहा हेमा मालिनी का ये गाना, Lata Mangeshkar ने गाकर किया अमर

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 06:12 PM (IST)

    45 साल पुराना लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का ये गीत जिंदगी में प्यार की अहमियत सिखाता है। ...और पढ़ें

    45 साल पुराना है लता मंगेशकर का ये गीत

    45 साल पुराना है लता मंगेशकर का ये गीत

    HighLights

    1. 45 साल पुराना है लता मंगेशकर का ये गीत

    2. प्यार करने के लिए करता है प्रेरित

    3. दर्द भरे हैं सदाबहार गाने के बोल 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संगीत इंडस्ट्री की महान गायिका और स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 30,000 से ज्यादा गीतों को आवाज दी है। जिनमें से कई गीत आज भी सदाबहार बने हुए हैं और म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं।

    45 सालों से सदाबहार बना हुआ है गीत

    लता मंगेशकर के गीतों के भंडार में से एक गीत ऐसा भी है जो है तो दर्द भरा, लेकिन ये कोई ब्रेकअप सॉन्ग नहीं बल्कि प्यार की अहमियत सिखाने वाला गाना है। यह कल्ट सॉन्ग (Cult Song) लता मंगेशकर ने 45 साल पहले आई एक फिल्म के लिए गाया था।

    यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar भी थीं इनकी आवाज की फैन, भूतों में था विश्वास, गुरूदत्त से मोहब्बत में जान गंवा बैठी थीं गीता दत्त

    lata mangeshkar (8)

    प्यार करने के लिए करता है प्रेरित

    लता मंगेशकर के इस गाने के बोल भले ही दर्द भरे हों और इसे फिल्माया भी एक इमोशनल सिचुएशन पर है लेकिन इसके बोल ब्रेकअप या बिछड़ने के नहीं बल्कि दो दिलों को एक करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह गाना श्रोताओं को प्रेम करने के लिए इंस्पायर करता है।

    जिस गाने हम बात कर रहे हैं वह 1981 में रिलीज हुई फिल्म हिस्टोरिकल ड्रामा क्रांति (Kranti) का है। जिसमें मनोज कुमार, दिलीप कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी और परवीन बाबी ने काम किया था। यह दर्द भरा गीत मनोज कुमार (Manoj Kumar) और हेमा मालिनी (Hema Malini) पर फिल्माया गया था। इसके बोल हैं, 'जिंदगी की ना टूटे लड़ी, प्यार करले घड़ी दो घड़ी'।

    खबरें और भी

    hema malini (24)

    45 साल पहले इस गाने को लता मंगेशकर के साथ नितिन मुकेश ने गाया था। इस गाने को लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने कंपोज किया था और इसके लिरिक्स संतोष आनंद ने लिखे थे। यह गीत फिल्म के सबसे रोमांटिक और इमोशनल ट्रैक में से एक है।

     

    क्रांति के बारे में

    क्रांति (Kranti) 1981 में रिलीज हुई थी जिसकी कहानी सलीम-जावेद की मशहूर जोड़ी ने लिखी थी और इसे मनोज कुमार ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। क्रांति उस वक्त भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी और यह उस दशक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में भी शामिल थी।

    यह भी पढ़ें- सिगरेट की डिब्बी नाक के पास रख Kishore Kumar ने गाया था गीत, 49 साल बाद भी गाना सुन बह जाएंगे आंसू