Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Latest Bhojpuri Song: शिल्पी राज और राकेश तिवारी का नया सॉन्ग 'टूटे कमरिया' रिलीज, सबा खान ने लूटी महफिलल

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 03:47 PM (IST)

    Latest Bhojpuri Song शिल्पी राज और राकेश तिवारी के नए सॉन्ग टूटे कमरिया रिलीज हो चुका है। वीडियो में अपनी अदाओं से सबा खान कहर ढाह रही है। यूट्यूब पर ये नया भोजपुरी गाना धमाल मचा रहा है।

    Hero Image
    Latest Bhojpuri Song, Shilpi Raj and Rakesh Tiwari, Saba Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन।Latest Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की ट्रेंडिंग क्वीन नाम से मशहूर शिल्पी राज अपने गानों से धमाल मचाती रहती हैं। शिल्पी की आवाज का जादू उनके फैंस पर इस तरह से छाया रहता है कि उनका हर गाना रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। पिछले दिनों अपने एमएमएस से सुर्खियों में आई शिल्पी राज आजकल बैक टू बैक म्यूजिक एलबम में नजर आती हैं। अब राकेश तिवारी के साथ उनका नया सॉन्ग रिलीज हुआ है, इस गीत के बोल हैं 'टूटे कमरिया'।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिलों पर छाईं शिल्पी राज

    'टूटे कमरिया' के शिल्पी के साथ राकेश तिवारी ने अपनी मधुर और मदहोश कर देने वाली आवाज में गाया है। इस सॉन्ग को भोजपुरी एक्ट्रेस सबा खान के ऊपर फिल्माया गया है। इन्हें  इंडस्ट्री की क्यूट गर्ल भी कहा जाता है। उन्हें इंडस्ट्री को ज्वॉइन किए अभी महज कुछ ही वक्त बीता है और वो बहुत जल्द ही भोजपुरिया दर्शकों के दिल पर राज करने लगीं हैं।

    सबा खान ने सबको किया हैरान

    गाने में सबा खान की परफॉर्मेंस ने सभी को हैरान कर दिया है। इस सॉन्ग में सबा ने अपने कमर के दर्द को ऑनस्क्रीन पति से एक मजेदार अंदाज में बयां किया है। दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को बहुत ही ज्यादा भा रही है।

    खेसारी संग दिखाई अदाएं

    दूसरी तरफ शिल्पी राज का एक और गाना जो काफी सुना जा रहा। भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव के साथ उन्होंने आइटम सॉन्ग ‘कमरिया पे भाला चली’ में अपनी आवाज दी थी जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।  इस गाने को अब तक 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 2.9 लाख से ज्यादा यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं।

    देसी लुक फैंस को आया पसंद

    इस गाने में जहां खेसारी का देसी लुक वाला डांस लोगों को इम्प्रेस कर रहा है तो वहीं कमरिया पे भाला चली भोजपुरी एक्ट्रेस का लुक बॉलीवुड और साउथ की आइटम गर्ल्स को टक्कर दे रहा है। 25 अगस्त 2022 को रिलीज हुए इस वीडियो को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ये टॉप म्यूजिक वीडियो में भी शामिल है।

    ये भी पढ़ें

    Priyanka Chopra मिस वर्ल्ड 2000 धांधली से बनीं, मिस बार्बाडोस ने लगाया फेवर देने का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

    अनुपम खेर को 'द कपिल शर्मा' शो में देख भड़के फैंस, पूछा- भूल गए इसने 'द कश्मीर फाइल्स' के साथ क्या किया था?