Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Love and War के सेट पर हादसा, 42 वर्षीय वर्कर की मौत, भंसाली प्रोडक्शन देगा 40 लाख का मुआवजा

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 11:05 PM (IST)

    संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर एक कारपेंटर चंद्रधारी यादव की मौत हो गई। भंसाली प्रोडक्शंस ने मृतक के परिवार को 40 लाख रुपये का मुआवज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love and War) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म के सेट पर एक दुखद घटना हो गई है जिसकी वजह से ये चर्चा में बनी हुई है।

    फिल्म स्टूडियो सेटिंग एंड एलाइड मजदूर यूनियन' (FSSAMU) के अनुसार, 17 जून 2026 को सुबह करीब 3 बजे मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में रॉयल पंप स्टूडियो में फिल्म के सेट पर एक कारपेंटर चंद्रधारी यादव की मौत हो गई। उनकी उम्र 42 साल बताई जा रही है। उनकी मौत शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई। लेकिन मौत की असल वजह अभी पता नहीं चली है।

    यह भी पढ़ें- '98% संतों जैसा सब्र...' Vicky Kaushal के बर्थडे पर कैटरीना कैफ का मजेदार खुलासा, कपल ने दिखाई बेटे विहान की झलक

    प्रोडक्शन हाउस देगा मुआवजा

    चंद्रधारी यादव के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (FWICE) और FSSAMU ने मिलकर 'लव एंड वॉर' के प्रोड्यूसर्स से संपर्क किया और वर्कर के परिवार के लिए आर्थिक मदद और सहयोग की मांग की। खबरों के अनुसार, भंसाली प्रोडक्शंस ने यादव के परिवार को मुआवजे के तौर पर 40 लाख रुपये देने की पेशकश की है।

    जोखिम में नहीं डाल सकते वर्कर की जान - FWICE

    न्यूज़ पोर्टल से बात करते हुए FWICE के प्रेसिडेंट बी.एन. तिवारी ने कहा, "आर्थिक मुआवजे के अलावा, हमने प्रोड्यूसर से बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी लेने का भी अनुरोध किया है। अक्सर वर्करों से तय आठ से दस घंटे से कहीं ज्यादा काम करवाया जाता है, और काम के दौरान कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से खुद को कितना थका सकता है, इसकी भी एक सीमा होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हम आगे की कार्रवाई तय करेंगे। प्रोड्यूसर कितना भी बड़ा क्यों न हो या फिल्म कितनी भी बड़ी क्यों न बन रही हो, वर्करों की जान जोखिम में नहीं डाली जा सकती।"

    Love and War (1)

    खबरें और भी

    पत्नी को नौकरी देने का किया अनुरोध

    FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने कहा, "चंद्रधारी पिछले तीन दिनों से लगातार सेट पर काम कर रहे थे और घटना वाले दिन सुबह 7 बजे से रात 3 बजे तक ड्यूटी पर थे। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, उन्हें बिजली का झटका लगा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हमने मिस्टर भंसाली को पत्र लिखकर उनके प्रोडक्शन हाउस में उनकी पत्नी को नौकरी देने का अनुरोध भी किया है।"

    बता दें कि भंसाली प्रोडक्शन हाउस की तरफ से फिलहाल इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। फिल्म की रिलीज को जनवरी 2027 तक के लिए टाल दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- कान्स में Alia Bhatt को इग्नोर किए जाने की खबरों पर भड़कीं मां सोनी राजदान, बोलीं- 'बहुत सारी नफरत से...'