Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mala Sinha: कभी अपने असली नाम की वजह से परेशान थीं माला सिन्हा, फिल्मों में आने के बाद रखा ये नाम और हुईं हिट

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 10:09 PM (IST)

    माला सिन्हा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। इन फिल्मों में बादशाह हेलमेट प्यासा नया जमाना एक गांव की कहानी चंदन फिर सुबह होगी परवरिश उजाला से लेकर मैं नशा में हूं जैसी ढेरों फिल्में शामिल हैं।

    Hero Image
    Photo Credit : mala sinha Photo From Mid Day

    नई दिल्ली, जेएनएन। 'आपकी नजरों ने समझा, प्यार के काबिल मुझे....' ये गाना आज भी लोगों के ओल्ड इज गोल्ड सॉन्ग की लिस्ट में जरूर होगा। इस गाने के बोल की तरह ही इसकी अदाकारा भी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं। हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा माला सिन्हा की। माला सिन्हा ने उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। माला सिन्हा के असली नाम के पीछे भी एक दिलचस्प किस्सा है। आज हम आपको एक्ट्रेस के असली नाम के साथ उनकी लाइफ से जुड़ी कई अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाम को लेकर स्कूल में चिढ़ाते थे बच्चे

    60 के दशक की बेहतरीन अदाकारा माला सिन्हा एक्टिंग के साथ-साथ संगीत के लिए भी जुनूनी थीं। एक्टिंग के लिए माला सिन्हा को अपनी संगीत प्रेम को छोड़ना पड़ा था। आपको बता दें कि आज जिस एक्ट्रेस को पूरी दुनिया माला सिन्हा के नाम से जानते हैं, उनका असली नाम कुछ और ही था। माला सिन्हा का असली नाम आल्डा सिन्हा है। स्कूल में उन्हें बच्चे आल्डा की जगह डाल्डा कहकर चिढ़ाया करते थे। इसी वजह से उन्होंने अपना नाम आल्डा से माला में बदल दिया। यही नहीं जब उन्होंने फिल्मों में एंट्री की थी तब उन्होंने अपना नाम बेबी नज्मा रखा था, लेकिन जब वो बड़ी हुईं और बतौर लीड अभिनेत्री काम शुरू किया तब उन्होंने अपना नाम माला सिन्हा रख लिया। इसी नाम से वो पूरी दुनिया में फेमस हुईं।

    यह भी पढ़ें: Actress Who Changed Their Name: इन अभिनेत्रियों ने नाम बदलकर पाई कामयाबी, फिल्मों में आने से पहले बदल दी पहचान

    इन फिल्मों ने बनाया हिट

    माला सिन्हा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। इन फिल्मों में बादशाह, हेलमेट, प्यासा, नया जमाना, एक गांव की कहानी, चंदन, फिर सुबह होगी, परवरिश, उजाला से लेकर मैं नशा में हूं जैसी ढेरों फिल्में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में धर्मेंद्र, मनोज कुमार, संजय खान, राजेश खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन संग काम किया। करीब 40 साल उन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया और आजकल वह सिनेमा-गॉसिप्स से कोसों दूर हैं।