Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    31 साल बाद ममता कुलकर्णी के कल्ट गाने का बना रीमेक, अलका-ईला ने दी आवाज; नया वर्जन सुन 'राणा जी' भी नहीं करेंगे माफ!

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 06:57 PM (IST)

    पुराने गानों के रीमेक के चलन के बीच, ममता कुलकर्णी के आइकॉनिक गाने का 31 साल बाद नया वर्जन आया है। इसे सुनने के बाद शायद राणा जी भी मेकर्स को माफ ना क ...और पढ़ें

    ममता कुलकर्णी के कल्ट गाने का बना रीमेक   (फोटो- यूट्यूब/टिप्स)

    ममता कुलकर्णी के कल्ट गाने का बना रीमेक (फोटो- यूट्यूब/टिप्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आजकल संगीत की दुनिया में पुराने गीतों को रीमेक करने का चलन चल पड़ा है। शायद ही ऐसा होता होगा कि किसी कल्ट या आइकॉनिक गाने का रीमेक ना बना हो।

    हालांकि हर बार ये फॉर्मूला हिट हो, ऐसा कतई नहीं है। अबतक कई गानों का रीमेक वर्जन बना है, लेकिन वो गाने हिट नहीं हुए हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही हिट गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका हाल ही में रीमेक वर्जन आया है।

    ममता कुलकर्णी के कल्ट गाने का बना रीमेक

    दरअसल जिस कल्ट गाने की हम बात कर रहे हैं वह गाना साल 1995 में आई राकेश रोशन की फिल्म 'करण अर्जुन' (Karan Arjun) का है और गाने का नाम है 'गुपचुप गुपचुप' (Gupchup Gupchup Song)। जी हां, साल 1995 में सलमान खान, शाह रुख खान, ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) और काजोल की इस फिल्म का यह गाना आज भी आइकॉनिक है। हर पार्टी की जान ये गाना कहा जाता है।

    Mamta w

    चाहे शादी हो या फिर कोई फंक्शन राणा जी माफ करना (Mujhko Rana Ji Maaf Karna Song) गाना बजता हुआ नजर आ ही जाता है। इस गाने में मतता कुलकर्णी नजर आईं थीं और गाने में ममता कुलकर्णी ने ऐसी आग लगाई, जो आज भी फैंस के दिलों में जल रही है।

    Mamtya

    गाने को अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने आवाज दी थी। वहीं अलका के साथ इसे ईला अरुण (Ila Arun) ने भी अपनी आवाज से सजाया था। गाने का संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया था और इसे इंदीवर ने लिखा था। अब करीब 31 साल बाद इस गाने का रीमेक आया है।

    खबरें और भी

    कैसा है गाने का रीमेक वर्जन?

    गाने के नए रीमेक वर्जन को राणा जी 2.0 (Rana Ji 2.0) के नाम से रिलीज किया गया है। गाने में बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा नजर आईं हैं। इस बात में कोई शक नहीं हैं कि माहिरा की परफॉर्मेंस अच्छी नहीं है। माहिरा (Mahira Sharma) ने अपनी तरफ से पूरी जान डाली है।

    mahira

    गाने का संगीत इस बार तनिष्क बागची (Tanishk Bagchi) ने तैयार किया है। वहीं गाने में ओरिजिनल आवाज अलका याग्निक और ईला अरुण की ही रखी गई है। हालांकि सुनने पर ऐसा लगता है कि अलका ने इसे दोबारा से गाया भी है।

    गाने को डायरेक्ट और कॉरियोग्राफ रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) ने किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर जबसे यह गाना आया है, इसे ट्रोल भी किया जा रहा है। लोगों को यह गाना पसंद नहीं आया है। गाने में बीट्स के साथ इसे नए तरीके से पेश किया गया है।  

    सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने जिन्होंने इसकी तारीफ की है, लेकिन उससे ज्यादा वो लोग हैं जिन्होंने इसे लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

    लोगों का कहना है कि आखिरकार अच्छे भले गाने को खराब करने की जरूरत क्या थी। ऐसे कई रिएक्शन्स हैं, जो वायरल हो रहे हैं। अब इसे गाने को आप खुद सुनिए और तय कीजिए कि क्या वाकई में इस गाने का रीमेक बनना चाहिए था या नहीं।

    यह भी पढ़ें- तूफानी बारिश, कमर तक पानी... 24 साल पहले ऐसे रिकॉर्ड हुआ ऐश्वर्या का कल्ट गाना; कविता-उदित ने गाया ये कालजयी गीत

    यह भी पढ़ें- मोहब्बत की आवाज, दर्द का सैलाब; Awarapan 2 के बाद ट्रेंड में अरिजीत सिंह, इन कल्ट गानों को सुन छलक पड़ेंगे आंसू