Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेशनल अवॉर्ड लेते समय कैमरे के आगे भावुक होकर रोने लगीं Manasi Parekh, राष्ट्रपति ने कंधे पर हाथ रखकर संभाला

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 08:21 AM (IST)

    70वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन 8 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया। इस दौरान भारतीय सिनेमा की मशहूर हस्तियों को सिनेमा में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया। वहीं गुजराती फिल्म कच्छ एक्सप्रेस के लिए मानसी पारेख को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।

    Hero Image
    अवॉर्ड लेते समय इमोशनल हुईं मानसी पारेख

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मानसी पारेख गोहिल एक जानी मानी एक्ट्रेस,गायिका,निर्माता और कंटेंट किएटर हैं। उन्हें स्टार प्लस के सीरियल सुमित संभाल लेगा है में अपने किरदार माया और सीरियल जिंदगी का हर रंग गुलाल में अपने किरदार गुलाल के लिए आज भी याद किया जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस को उनकी गुजराती फिल्म कच्छ एक्सप्रेस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति ने दिया हौसला

    पुरस्कार लेने के लिए जब मानसी स्टेज पर गई तो वो इतनी भावुक हो गईं कि आंसू नहीं रोक पाईं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें ढांढस बांधाती नजर आईं। दरअसल 8 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुरस्कार प्राप्त करते समय मानसी कैमरे के सामने पोज करते हुए रो पड़ी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें कंधे पर हाथ रखकर हौसला देती हैं।

    यह भी पढ़ें: National Film Awards 2024 List: कांतारा के ऋषभ शेट्टी, नीना गुप्ता और मिथुन चक्रवर्ती को मिला पुरस्कार

    दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सबसे प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। डांसर मिथुन चक्रवर्ती को फिल्मों में काम करते हुए 50 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। मानसी के साथ बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड नित्या मेनन को भी मिला। नित्या ने धनुष की फिल्म थिरुचित्राम्बलम में अपने प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार जीता। वहीं कांतारा के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर लीड का अवॉर्ड मिला।

    विरल शाह द्वारा निर्देशित फिल्म कच्छ एक्सप्रेस में रत्ना पाठक शाह, धर्मेंद्र गोहिल, दर्शील सफारी और विराफ पटेल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें: अपना पहला नेशनल अवॉर्ड लेने रिक्शे में गए थे Manoj Bajpayee, कहा- आज भी बीवी मुझसे सब्जियां मंगाती है