Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    56 साल पहले डाकुओं के चुंगल में फंस गईं थी Meena Kumar, चंबल के डकैत ने इस शर्त पर किया था आजाद

    Updated: Thu, 07 May 2026 01:50 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा की ट्रेजेडी क्लीन मीना कुमारी से संबंधित किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जब वह डाकुओं के चुंगल में फंस गई थीं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    मीना कुमारी का किस्सा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मीना कुमारी फिल्म इंडस्ट्री की वह अदाकारा थीं, जिन्हें लेडी सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता। हिंदी सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन पर मशहूर मीना की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा थी और कोई उनकी अदाकारी-खूबसूरती का दीवाना। इस आधार पर आज हम आपको मीना कुमारी के एक सिरफिरे फैन से जुड़ा रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं, जो एक डाकू था। 

    उस डाकू के गिरोह ने मीना कुमारी को जंगल में घेर लिया था और एक्ट्रेस के साथ में ले गया था। इसके बाद एक शर्त रखने के बाद मीना का आजाद किया गया था। पूरा मामला क्या था, आइए इस लेख में जानते हैं-

    मीना कुमारी को डाकू ने पकड़ा था

    दरअसल मीना कुमारी से संबंधित ये किस्सा मशहूर फिल्म पत्रकार रहे विनोद मेहता ने साझा किया था। विनोद ने बताया था कि जब मीना अपनी आईकॉनिक फिल्म पाकीजा की शूटिंग कर रही थीं, तो उस दौरान एक आउटडोर शूट के लिए उन्हें मध्य प्रदेश के शिवपुरी इलाके से गुजरना पड़ा था, जो डाकूओं के लिए काफी ज्यादा चर्चित था।

    यह भी पढ़ें- Meena Kumari का दर्द भरा गीत सुनकर आंखों में आ जाएंगे आंसू, 63 साल बाद भी लता दीदी की आवाज में है अमर

    meenakumari (2)

    इस दौरान मीना के साथ फिल्म केडायरेक्टर और पति कमाल अमरोही भी मौजूद थे, साथ ही टीम के कई क्रू मेंबर्स भी शामिल थे। जंगल के रास्ते से गुजरते वक्त अचानक से एक्ट्रेस की गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। रात के अंधरे में वहां चंबल का मशहूर अमृतलाल अपने गिरोह के साथ आ धमका और उन्होंने मीना सहित पाकीजा की पूरी टीम को घेर लिया।

    खबरें और भी

    meenakumari (1)

    वह लूटपाट के इरादे से आया था, लेकिन जैसे उसने देखा कि कार में मीना कुमारी बैठीं हैं, तो वह सबकुछ भूलकर उन्हें अपने कबीले की तरफ ले गया। वहां पहुंचकर बीहड़ के डकैत अमृतलाल ने मीना कुमारी और बाकी सभी सदस्यों के लिए खाना बनवाया।

    डाकू की अजीबोगरीब शर्त

    बाद में उसने मीना के सामने शर्त रखी की वह चाकू से गोदकर उसके हाथ पर ऑटोग्राफ दें, तब वह उनको जाने देगा। पहले तो अभिनेत्री घबरा गईं और बाद में हिचकिचाते हुए उन्होंने उस डाकू को ऑटोग्राफ दिया और वहां से निकल गईं। सिनेमा जगत में मीना कुमारी के इस क्रेजी फैन का किस्सा आज भी चर्चित है। बता दें कि फिल्म पाकीजा 1972 में रिलीज हुई थी और मूवी की रिलीज से पहले ही मीना का निधन हो गया था।

    यह भी पढ़ें- पति को छोड़ना चाहती थीं Meena Kumari, सदी के 'सुपरस्टार' संग रहा था ट्रेजडी क्वीन का सीरियस अफेयर