Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति को छोड़ना चाहती थीं Meena Kumari, सदी के 'सुपरस्टार' संग रहा था ट्रेजडी क्वीन का सीरियस अफेयर

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 08:13 PM (IST)

    मीना कुमारी हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस में शुमार थीं। शादीशुदा होने के बावजूद उनकी लव लाइफ के किस्से काफी मशहूर रहे थे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मीना कुमारी का प्यार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 31 मार्च 1972 में हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस रहीं मीना कुमारी का निधन हो गया था। बेशक आज बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन हम सबके बीच नहीं है, लेकिन उनसे जुड़े किस्से सिनेमा जगत में काफी चर्चित हैं। इस आधार पर हम आपको मीना कुमारी से संबंधित वह दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं, जो उनकी लव लाइफ से ताल्लुक रखता है।

    शादीशुदा होने के बावजूद मीना एक बड़े सुपरस्टार संग सीरियस अफेयर में थीं। उस अभिनेता के लिए वह अपनी शादी भी तोड़ने के लिए तैयार थीं। आइए जानते हैं कि वह कौन सा एक्टर था।

    इस एक्टर रहा था मीना का अफेयर

    मीना कुमारी की प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल जिंदगी काफी चर्चा में रही थी। वह अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी के जुड़े हुए किस्सों के लेकर लाइमलाइट में रही थीं। खासतौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर मीना का नाम सिनेमा जगत में छाया रहा था। बताया जाता है कि अभिनेता धर्मेंद्र के साथ मीना का सीरियस अफेयर रहा था। 

    यह भी पढ़ें- सरहदों के पार 'पाकीजा' का जादू! Saba Qamar के जरिए पाकिस्तान में दिखा मीना कुमारी का क्रेज

    meenadharmendra

    कहा जाता है कि वह धर्मेंद्र के प्यार में इस कदर दीवानी थीं कि वह अपने पति कमाल अमरोही संग शादी तोड़ने के लिए भी रेडी थीं। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। ये भी बताया जाता था कि मीना ने सीनियर एक्ट्रेस के तौर पर धर्मेंद्र का करियर बनाने काफी मदद की थी। 

    meena

    धर्मेंद्र की कई फिल्में ऐसी रही थीं कि जो उन्हें मीना की सिफारिश पर मिली थीं। लेकिन वक्त का आलम देखिए, जिस मीना कुमारी ने धर्मेंद्र को इंडस्ट्री का स्टार बनाने में अहम योगदान दिया है, उसी को हिंदी सिनेमा के ही-मैन ने सफल होते ही छोड़ दिया था। कहा जाता है कि धर्मेंद्र से ब्रेकअप के बाद मीना का दिल टूट गया और वह इस सदमे को सह नहीं पाईं। 

    मीना और धर्मेंद्र की हिट जोड़ी

    धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआती हिट फिल्में मीना कुमारी के साथ दी थीं। गौर करें उनकी पॉपुलर मूवीज की तरफ तो उनके नाम इस प्रकार हैं-

    • मैं भी लड़की हूं

    • पूर्णिमा

    • काजल

    • फूल और पत्थर

    • बहारों की मंजिल

    • मझली दीदी

    • चंदन का पालना

    इन दोनों कलाकारों की ऑनस्क्रीन जोड़ी हर किसी को पसंद आई थी और फिल्मों के लिहाज से कमर्शियल तौर पर भी सफल रही थी।

    यह भी पढ़ें- 'म्यूजिकल हिट' में आबरू लुटने का दर्द; दिलचस्प है 'पाकीजा' के इस गाने का इतिहास, कई बार बना तवाइफों का ये गीत