Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    75 साल पुराना मोहम्मद रफी का वो गाना जो 24 घंटे रेडियो पर बजता था, दीवानगी ऐसी कि हर वक्त फरमाइश करते थे लोग

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:34 PM (IST)

    मोहम्मद रफी का 75 साल पुराना वो गाना उस दौर में इतना पॉपुलर था कि रेडियो पर वो 24 घंटे लगातार बजता था। आज रफी साहब के ऐसे ही कई गाने नई पीढ़ी के दिलों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रफी साहब (Mohammad Rafi) की मखमली आवाज में वो रुहानियत थी कि वो सीधा जाकर दिल में बस जाती थी। उन्होंने रोमांटिक गानों से लेकर भजन, गजल, कव्वाली और देशभक्ति गीत गाए हैं। उन्होंने अपना पहला सार्वजनिक गाना ऑल इंडिया रेडियो, लाहौर के लिए रिकॉर्ड किया था।

    साल 1944 में वो मुंबई आ गए। हिंदी सिनेमा में उन्हें पहला बड़ा ब्रेक संगीतकार नौशाद ने दिया था। आज हम आपको मोहम्मद रफी के एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे जो 24 घंटे रेडियो पर बजता रहता था। कौन सा है 75 साल पहले रिलीज हुआ वो गाना और क्या है उसके पीछे की मजेदार कहानी चलिए जानते हैं।

    रेडियो स्टेशन्स पर खूब बजता था गाना

    इस गाने ने उस दौर में ऐसा जादू चलाया कि देशभर के रेडियो स्टेशन्स पर यही गाना बजता था और उस जादूई आवाज के मालिक थे मोहम्मद रफी। साल 1950 में एक फिल्म आई थी नाम था 'बीवी' (Biwi)। इसका गाना 'अकेले में वो घबराते तो होंगे, मिटाके तुझको पछताते तो होंगे' (Akele mein wo ghabrate to honge) उस दौर का सुपरहिट गीत बन गया।

    Song (16)

    नई पीढ़ी के लोग भी वैसे ही करते हैं प्यार

    म्यूजिक डायरेक्ट खय्याम ने खुद बताया था कि गाना इतना लोकप्रिय था कि किसी न किसी रेडियो स्टेशन पर लगातार बजता रहता था। खय्याम इस गाने के कंपोजर थे। 40 के 70 के दशक तक मोहम्मद रफी साहब ने अपनी आवाज से संगीत की दुनिया पर राज किया। आज भी उनके सदाबहार गीत नई पीढ़ी के दिलों में भी वही जगह बनाए हुए हैं।

    खबरें और भी

    Rafi (3)

    गीत के लिए मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड

    इस फिल्म को किशोर शर्मा ने डायरेक्ट किया था और लीड एक्टर के तौर पर अल नासिर, मुमताज और प्राण नजर आए थे। इसके अलावा 'ये दुनिया ये महफिल', 'बहारों फूल बरसाओ' जैसे गाने मोहम्मद रफी के कुछ सबसे पॉपुलर गानों में से एक हैं। बहारों फूल बरसाओ के लिए उन्हें अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था। अगर आज भी आप मोहम्मद रफी के उस गोल्डन दौर को आंख बंद करके याद करेंगे तो आपके जहन में उनके कई ऐसे खूबसूरत गाने और नज्म आएंगी जिनमें से बेस्ट का चुनाव करना बहुत ही मुश्किल होगा।

    यह भी पढ़ें- SD Burman नहीं पड़ते बीमार... कैसे मिलता ये सुपरस्टार; रफी नहीं किशोर दा ने इस गाने को गाकर किया अमर

    यह भी पढ़ें- Mohammad Rafi का सबसे 'अभागा' गाना! रिलीज के लिए करना पड़ा 9 साल का इंतजार, आज भी सुनकर आ जाते हैं आंसू