Mohammed Rafi की आवाज में मेकर्स को नहीं पसंद आया था गाना, 57 साल पुराने गीत का Kishore Kumar वर्जन हुआ अमर
किशोर कुमार ने 57 साल पहले एक ऐसा गाना गाया था, जिसकी रिकॉर्डिंग पहले मोहम्मद रफी कर चुके थे। ...और पढ़ें

मोहम्मद रफी और किशोर कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संगीत की दुनिया के दो दिग्गज फनकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) और किशोर कुमार (Kishore Kumar) का नाम शामिल होता है। दोनों ने अपने सुनहरे गायिकी के करियर में एक से बढ़कर एक गीतों के जरिए लंबे समय तक फैंस के दिलों को सुकून पहुंचाया। इतना ही नहीं आज भी रफी साहब और किशोर दा के बेहतरीन नगमों को सुना जाता है।
क्या आप जानते हैं कि 57 साल पहले हिंदी सिनेमा की एक कल्ट आइकॉनिग सॉन्ग रिलीज हुआ था, जिसे किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। लेकिन, उनसे पहले वह गीत सिंगर मोहम्मद रफी द्वारा रिकॉर्ड किया जा चुका था, जो मेकर्स को पसंद नहीं आया था।
किशोर कुमार वर्जन रहा था हिट
साल 1969 में निर्देशक नासिर हुसैन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म प्यार का मौसम सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में शशि कपूर और आशा पारेख जैसे कलाकार लीड रोल में मौजूद रहे। मूवी में एक गाना था, तुम बिन जाऊं कहां... (Tum Bin Jaoon Kanha) जो काफी पॉपुलर हुआ था। इस गीत को पहले सिंगर मोहम्मद रफी से रिकॉर्ड कराया गया।
यह भी पढ़ें- 68 साल से रोमांटिक सॉन्ग में नंबर-1 बना हुआ है Dev Anand का गाना, रफी-किशोर से बड़े सिंगर ने दी थी आवाज

लेकिन नासिर साहब इसको लेकर दोहरे सोच में थे और उनका दिल नहीं माना तो उन्होंने इसी गीत को गायक किशोर कुमार से भी गवा लिया था। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार नासिर हुसैन का तुम बिन जाऊं कहां... का किशोर कुमार वर्जन काफी पसंद आया और फिल्म के लिए वही फाइनल किया गया।

हालांकि, रफी साहब की मधुर आवाज में भी ये गीत काफी लोकप्रिय हुआ और यूट्यूब पर आपको इसके दोनों वर्जन सुनने को आसानी से मिल जाएंगे। गौर करें प्यार का मौसम के इस सदाबहार सॉन्ग की मेकिंग की तरफ दिग्गज संगीतकार आर डी बर्मन ने इसकी धुनों को तैयार किया था,
जबकि गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी की कलम से इस गाने की लाइनें निकली थीं। इस तरह से प्यार का मौसम का तुम बिन जाऊं कहां... गाना बनकर तैयार हुआ और आज भी इसे एक कालजयी गीत के तौर पर जाना जाता है।
2002 में हुआ रीमेक
किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के तुम बिन जाऊं कहां गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस गाने को नए जमाने में कई गायकों द्वारा रीमेक किया जा चुका है। साल 2002 में अभिनेता आर माधवन की फिल्म दिल विल प्यार में सिंगर हरिहरन ने इस गीत को अपनी आवाज में गाया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।