5 मिनट 2 सेकेंड के इस गाने से लोग आज भी नहीं हटा पा रहे दिल, 327 मिलियन व्यूज के साथ बना है लव एंथम सॉन्ग
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी 2 में राहुल जयकर और आरोही की लव स्टोरी दिखाई गई है। इस फिल्म के साथ ही इसके गाने भी काफी ज्यादा पॉपुलर हुए। आज आपको इस मूवी के एक गाने के बारे में बताएंगे जो आज भी सुनने पर कानों में रस घोल देता है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक बॉलीवुड फिल्म में 3 से 4 गाने होते हैं। किसी मूवी में इससे ज्यादा भी होते हैं या किसी में बिल्कुल भी नहीं लेकिन ये अपवाद वाले केस हैं। नॉर्मल तौर पर फिल्म में गाने तड़का लगाने का काम करते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि मूवी फ्लॉप हो जाती है लेकिन उसके गाने दर्शकों के दिलों दिमाग पर छाए रहते हैं।
आज भी लोगों की जुबान पर है गाना
एक फिल्म की सबसे बड़ी कामयाबी वही है जब लोग कहानी के साथ उसके गाने को भी याद रखें। कई बार ट्रेलर, टीजर रिलीज के बाद मूवी के गाने रिलीज कर दिए जाते हैं और ये लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं जिसके बाद से फैंस के अंदर फिल्म देखने की दिलचस्पी आती है।
यह भी पढ़ें- क्या Saiyaara ने बिगाड़ा Aashiqui 3 का खेल, बदली जा रही कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म की कहानी?
मोहित सूरी की फिल्म ने कितनी की कमाई?
आज हम आपको ऐसे ही एक गाने के बारे में बताएंगे जो दर्शकों के दिलों दिमाग पर आज भी छाया हुआ है। इसे आज भी वही प्यार दिया जाता है जो सालों पहले रिलीज के समय दिया गया। मोहित सूरी की हालिया रिलीज फिल्म सैयारा को लोगों ने खूब प्यार दिया। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जिसके गाने ने लोगों को इमोशनल कर दिया। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 324.8 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
आज भी कर रहा है ट्रेंड
सैयारा के क्रेज के अलावा रोमांटिक लव स्टोरी के मामले में मोहित सूरी की अगर किसी फिल्म को सबसे ज्यादा याद किया जाता है तो उसमें नाम आता है "आशिकी 2" का। इस मूवी के गाने तुम ही हो से दर्शक आज भी उबर नहीं पाए हैं। 12 साल बाद भी, यह गाना लाखों लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। साल 2013 में रिलीज हुए इस गाने ने देखते ही देखते रिकॉर्ड तोड़ दिए। आज, इस गाने को यूट्यूब पर 327 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और यह दुनिया भर की प्लेलिस्ट में ट्रेंड कर रहा है। उस समय, यह एमटीवी इंडिया के टॉप 20 में लगातार सात सप्ताह तक नंबर एक पर रहा था।
कौन-कौन से कलाकार आए थे नजर
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर पर फिल्माए गए इस गाने में बारिश में रोमांस दिखाया गया है जोकि किसी सपने जैसा लगता है। अरिजीत सिंह की इमोशनल आवाज इसमें जान डालने का काम करती है। साल 2014 में, अरिजीत सिंह को "तुम ही हो" गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इस गाने ने ज़ी सिने, गीमा, मिर्ची म्यूजिक और स्क्रीन अवार्ड्स में भी कुल नौ पुरस्कार जीते।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।