Trending

    Mukesh के 59 साल पुराने गीत ने बदल दी थी प्यार की परिभाषा, Gen-Z भी गुनगुनाते हैं ये सॉन्ग

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 09:46 PM (IST)

    लीजेंडरी सिंगर मुकेश ने अपने शानदार गायिकी करियर में कई बेहतरीन गीत गाए थे। लेकिन 59 साल पुराना उनका एक रोमांटिक सॉन्ग आज भी यादगार है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुकेश का यादगार गीत (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन गायकों की फेहरिस्त को जांचा जाए तो उसमें गायक मुकेश का नाम टॉप में शामिल होगा। अपने सुनहरे सिंगिंग करियर के दौरान मुकेश साहब ने एक से बढ़कर एक गीत को मधुर आवाज दी और गाने भी कल्ट बने। लेकिन इस दौरान एक गाना उन्होंने ऐसा भी गाया, जिसे आज के दौर में जेन-जी भी पसंद करते हैं।

    इस गीत को हिंदी सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार पर 59 साल पहले फिल्माया गया था। आइए जानते हैं कि सिंगर मुकेश के कौन से सॉन्ग के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है। 

    मुकेश का यादगार गीत

    यूं तो मुकेश ने बतौर हिंदी सिनेमा के गायक के तौर पर सैंकड़ों गानों को अपनी आवाज दी। लेकिन कुछ चुंनिदा गीत ऐसे रहे, ज कालजयी रहे। उनमें से एक गाने के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे साल 1967 में अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नूतन की कल्ट क्लासिक फिल्म मिलन के लिए उन्होंने गाया था। गीत के बोल थे- सावन का महीना पवन करे शोर... (Sawan Ka Mahina Pawan Kare Shor)। 

     

    यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar का ये गाना सुनने के बाद डायरेक्टर ने उठा लिया था 'जूता', आज फैंस के दिलों पर कर रहा राज

    mukeshsong (1)

    इस गीत को हम सबने अपने जीवन में एक न एक बार जरूर गुनगुनाया होगा। सुरों की कोकिला लता मंगेशकर संग मुकेश की जोड़ी इस सॉन्ग के लिए एक दम परफेक्ट रही। मिलन फिल्म के इस रोमांटिक गाने ने सही मायनों में हिंदी सिनेमा में लव सॉन्ग की परिभाषा को बदलकर रख दिया था और अब तक इसे बेहतरीन गाने के तौर पर जाना जाता है।

    mukeshsong (2)

    गौर किया जाए सावन का महीना पवन करे शोर की मेकिंग की तरफ तो इस गीत के संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी थी और इसके लिरिक्स दिग्गज गीतकार आनंद बक्शी की कलम से निकले थे। इस तरह से मिलन का ये कल्ट गाना बनकर तैयार हुआ था। 

    हिट मूवी का सुपरहिट सॉन्ग

    1967 में सुनील दत्त और नरगिस की फिल्म मिलन कमर्शियल तौर पर हिट रही थी। इस मूवी का सावन का महीना पवन करे शोर गाना भी सुपरहिट रहा था। माना जाता है कि मुकेश और लता जी के इस गीत ने मूवी की सफलता में अहम रोल अदा किया था। 

    यह भी पढ़ें- दीवानों का हाल-ए-दिल बयां करता है Mukesh का ये गीत, बेहद दर्द भरा है 3 मिनट 41 सेकेंड का गाना