Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 साल से लापता है Munna Bhai MBBS का वो 'आशिक', फिल्म देखने घर से निकला, फिर कभी नहीं आया वापस

    Updated: Thu, 07 May 2026 07:31 PM (IST)

    संजय दत्त की कल्ट मूवी मुन्ना भाई एमबीबीएस में आशिक लड़की भूमिका निभाने वाला एक्टर पिछले 10 सालों से लापता है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    मुन्ना भाई एमबीबीएस एक्टर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक राजकुमार हिरानी और अभिनेता संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस हिंदी सिनेमा की कल्ट मूवी मानी जाती है। रिलीज के करीब 23 साल बाद भी मुन्ना भाई एमबीबीएस की कहानी और कास्ट की चर्चा खूब जाती है, जिसमें सर्किट और अन्य किरदारों के बारे में जिक्र किया जाता है।

    क्या आपको याद है कि इस मूवी में एक एक्टर ऐसा भी था, जिसने एक आशिक की भूमिका को अदा किया और गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने की वजह से वह आत्महत्या की कोशिश करता है। उस एक्टर का नाम विशाल ठक्कर वह एक्टर पिछले 10 सालों से लापता है।

    10 साल लापता हैं विशाल

    मुन्ना भाई एमबीबीएस में विशाल ठक्कर ने छोटा सा रोल प्ले किया था, लेकिन लिमिटेड स्क्रीन टाइम में भी उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग का कमाल दिखाया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले 10 सालों ने विशाल लापता हैं और अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जाता है कि मुंबई मुलुंड के रहने वाले विशाल 31 दिसंबर 2015 को रात करीब 10:30 अपने से घर ये कहकर निकले थे कि वह दोस्तों के साथ फिल्म देखने जा रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- 20 साल बाद पर्दे पर लौटेगी 'मुन्ना भाई और सर्किट' की जोड़ी, डायरेक्टर ने तीसरे पार्ट पर लगा दी मुहर

    munnabhaimbbsactor (1)

    इस दौरान उन्होंने घरवालों से 500 रुपये भी लिए। इसके बाद 1 जनवरी 2016 को मध्य रात्रि 1 बजे विशाल ठक्कर ने अपने पिता को मैसेज कर इस बात का जानकारी दी थी कि वह दोस्तों संग न्यू पार्टी के लिए जा रहे हैं और सुबह वापस आएंगे। सुबह तक वापस ने आने पर उनके घरवालों ने दोस्तों से पूछा तो बताया गया था कि वह पार्टी के बाद चला गया था। 

    खबरें और भी

    munnabhaimbbsactor

    इस मामले में विशाल ठक्कर की गर्लफ्रेंड का नाम भी काफी उछला था। जब मामला पुलिस में जा पहुंचा था, तब उन्होंने बताया था कि विशाल को न्यू पार्टी के अगले दिन सुबह 11:45 बजे घोडबंदर रोड पर देखा था, जहां उन्होंने अंधेरी के लिए ऑटो भी लिया था। इसके बाद विशाल कहां गए और उनके साथ क्या हुआ, इसकी खबर अब तक नहीं मिली है। इतना ही नहीं विशाल की गर्लफ्रेंड की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। 

    इन मूवीज के लिए थे मशहूर 

    बतौर अभिनेता विशाल ठक्कर को संजय दत्त की मुन्ना भाई एमबीबीएस के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। सिर्फ मुन्ना भाई एमबीबीएस ही नहीं बल्कि विशाल टैंगो चार्ली और चांदनी बार जैसी मूवीज में भी नजर आए। इसके अलावा अन्य कई मूवीज में भी उन्होंने छोटे-मोट रोल किए थे।

    यह भी पढ़ें- आयुष्मान खुराना को टक्कर देंगे संजय दत्त, Aakhri Sawal की नई रिलीज डेट हुई लॉक