National Film Awards 2024 List: कांतारा के ऋषभ शेट्टी, नीना गुप्ता और मिथुन चक्रवर्ती को मिला पुरस्कार
कुछ समय पहले ही 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award 2024) की घोषणा हुई थी। अब हाल ही में इसका नई दिल्ली में इसका आयोजन हुआ जहां देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार जीतने वाले सभी विनर्स को सम्मानित किया। मिथुन चक्रवर्ती दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड पाकर काफी भावुक हो गए वहीं ऋषभ शेट्टी को कांतारा के लिए सम्मानित किया गया। नीचे देखें विनर की पूरी लिस्ट-

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, ये खबर आई थी। मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' को भी स्पेशल कैटेगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।
अब हाल ही में मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन किया गया। इस मौके पर अलग-अलग कैटेगरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाले सभी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवॉर्ड सेरेमनी में करण जौहर से लेकर अयान मुखर्जी, सूरज बड़जात्या, मिथुन चक्रवर्ती, नीना गुप्ता और ऋषभ शेट्टी सहित कई सितारे पहुंचें। कौन-कौन सी फिल्मों, कलाकारों, म्यूजिशियन और टेक्नीशियन को 70 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया, चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट:
ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के लिए जीता बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
कांतारा साल 2022 की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म ने ओरिजिनल लैंग्वेज के अलावा पैन इंडिया में भी खूब वाहवाही लूटी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। ऋषभ शेट्टी इस फिल्म के मुख्य अभिनेता थे।
उन्होंने सिर्फ फिल्म में एक्टिंग ही नहीं की, बल्कि इसके साथ ही उन्होंने निर्देशन की कमान भी संभाली। अब इस फिल्म में उन्हें उनके अभिनय के लिए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा। इतना ही नहीं, उनकी फिल्म 'कांतारा' को बेस्ट पॉपुलर फिल्म के खिताब से भी नवाजा गया।
अलग-अलग कैटेगरी में इन्हें भी मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
- बेस्ट फिल्म क्रिटिक- दीपक दुआ हिंदी 1 लाख रुपये और स्वर्ण कमल
- बेस्ट बुक ऑफ सिनेमा- किशोर कुमार, द अल्टीमेट बायोग्राफी, अनिरुद्ध भट्टाचार्य और पार्थिव धर
- नॉन फीचर फिल्म-
- बीरूबाला (असम) हरिगिला असम
- बेस्ट स्क्रिप्ट- मोनो नो अवेयर- कौशिक सरकार
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- फुर्सत हिंदी विशाल भारद्वाज
- बेस्ट डायरेक्शन - फॉर्म दे शैडो (मैरियम चैंडी)
- बेस्ट शॉर्ट फिल्म (30 मिनट)- औन्येता (असम)
- बेस्ट नॉन फीचर सोशल और पर्यावरण वैल्यू- ऑन द ब्रिंक सीजन 2 - गरियाल
-
बेस्ट डॉक्युमेंट्री- मॉर्मस ऑफ द जंगल (मराठी)
फीचर फिल्म सेक्शन
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड लेते हुए भावुक हुए मिथुन दा
हिंदी सिनेमा के ओरिजिनल डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती को फिल्मों में काम करते हुए 50 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। साल 1976 में उन्होंने फिल्म 'मृगया' से कदम रखा था। पहली ही फिल्म के लिए अभिनेता को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आज उन्हें एक बार फिर से यही सम्मान मिला है।
अभिनेता को इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है,जिसे रिसीव करते हुए वह काफी भावुक हो गए। आपको बता दें कि अभिनेता ने अपने पूरे करियर में 350 से ज्यादा फिल्में अलग-अलग भाषाओं में की हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।