Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2 साल में दो मिसकैरेज... मां न बनने पर 'कुर्बान' फेम एक्ट्रेस ने कहा- 'दुनिया वैसी नहीं रही जैसी...'

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 10:26 AM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस नौहीद साइरुसी (Nauheed Cyrusi) ने मां न बनने पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि वह दो बार मिसकैरेज से गुजरी हैं। ...और पढ़ें

    बच्चे न होने पर बोलीं नौहीद। फोटो क्रेडिट- एक्स

    बच्चे न होने पर बोलीं नौहीद। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किसान, कुर्बान और इंतेहा जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस नौहीद साइरुसी (Nauheed Cyrusi) शादी के 9 साल बाद भी मां न बनने को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि अब दुनिया वैसी नहीं रही, जैसी पहले थी।

    नौहीद साइरुसी इन दिनों फिल्मों से भले ही दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए मां न बनने और मिसकैरेज होने पर बात की है।

    तीन महीने प्रेग्नेंसी के बाद खोया था पहला बच्चा

    सेल्फी वीडियो में नौहीद साइरुसी ने एक यूजर के सवाल का जवाब दिया। यूजर ने पूछा कि वह बच्चे क्यों नहीं चाहती हैं। इस पर नौहीद ने कहा कि उनका दो बार मिसकैरेज हो गया। वीडियो में उन्होंने कहा-

    हमारी शादी 2017 में हुई थी और 2018 में मैं पहली बार प्रेग्नेंट हुई। दुर्भाग्य से तीसरे महीने में मिसकैरेज हो गया। डॉक्टर ने मुझे परिवार को बताने के लिए कहा। हम आखिरी चेकअप के लिए गए और बच्चे की धड़कन बंद हो गई थी। तभी हमने जोजो को गोद लिया जो लगभग अंधा और बहरा कॉकर स्पैनियल डॉग है। हमने उसे 'सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स' (SPCA) से गोद लिया था।

    खबरें और भी

    कोविड में हुआ था दूसरा मिसकैरेज

    नौहीद ने आगे बताया कि कोविड के दौरान वह दोबारा मां बनने वाली थीं, लेकिन इस बार भी सब कुछ सही नहीं रहा। उन्होंने कहा, "कोविड के दौरान मैं दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई। उस बार भी मिसकैरेज हो गया। तभी हमने जिंदगी के मकसद के बारे में सोचना शुरू किया और महसूस किया कि जिंदगी का मकसद सिर्फ बच्चे पैदा करना नहीं हो सकता।"

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Nauheed Cyrusi (@nauheedc)

    नौहीद ने कहा कि आज जिंदगी वैसी नहीं रही, जैसी पहले थी। एक्ट्रेस ने कहा, "क्या आपने भी महसूस किया है कि यह दुनिया वैसी नहीं रही जैसी हमारे बचपन में हुआ करती थी? शायद हमारा मकसद उन बेजुबान जानवरों की देखभाल करना है जिन्हें हमारी जरूरत है और इसलिए हम बिना किसी को बताए जानवरों के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं।"

    यह भी पढ़ें- मूल्यों के विरुद्ध जाकर काम नहीं करती हैं Avika Gor, कई बार ठुकरा चुकी हैं फेयरनेस क्रीम का ऐड

    यह भी पढ़ें- तंग आकर Yami Gautam छोड़ने वाली थीं बॉलीवुड, इन 2 फिल्मों ने रातोंरात पलट दी थी किस्मत