झगड़ा और अनबन... Salman Khan संग मतभेद पर 'नो एंट्री' डायरेक्टर की दो टूक, क्या सेट पर हुई थी लड़ाई?
सुपरस्टार सलमान खान और निर्देशक अनीस बज्मी के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं, जिन पर अब डायरेक्टर ने रिएक्ट किया है। ...और पढ़ें
-1785723681929_m.webp)
अनीस बज्मी और सलमान खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सलमान खान को लेकर बोले अनीस
झगड़े को लेकर आई थीं खबरें
बज्मी की इन मूवीज में सलमान ने किया काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के करियर की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उनमें नो एंट्री और रेडी का नाम जरूर शामिल होगा। भाईजान की इन दोनों की सुपरहिट मूवीज का डायरेक्शन अनीज बज्मी ने किया था। बीच में ये खबरें भी आई थीं कि सलमान और अनीस के बीच मतभेद है और इस वजह से इनकी बातचीत नहीं होती।
अब इस मामले को लेकर अनीज बज्मी ने दो टूक कर दिया है और झगड़े वाली बात पर खुलकर चर्चा की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वेलकम फिल्म निर्देशक ने इस मामले पर क्या कहा है-
सलमान संग मतभेद पर बोले अनीस
फिल्मों के सेट से कई बार ऐसी खबरें आती हैं कि जब तक उनसे जुड़ा व्यक्ति स्वयं स्पष्टीकरण न दें, तब तक सच्चाई पर पर्दा बना रहता है। फिल्म नो एंट्री में पहली बार अभिनेता सलमान खान को निर्देशित करने के बाद फिल्मकार अनीस बज्मी ने सलमान के साथ आगे फिल्म रेडी भी बनाई।
यह भी पढ़ें- 'अब परिवार जैसा नहीं बॉलीवुड…' इंडस्ट्री में 45 साल पूरे होने पर Sanjay Dutt का छलका दर्द, हॉलीवुड से की तुलना
-1785724218222.jpg)
हालांकि, उस सेट से सलमान और अनीस के बीच अनबन की खबरें भी आई थी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि सलमान शूटिंग के बीच से ही सेट छोड़कर चले गए थे।अब अनीस ने वर्षों बाद इस विषय पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अनीस ने कहा-

मैं और भाई (सलमान खान) जब उस समय भी मिलते थे, तो लड़ाई वाली बात पर खूब हंसते थे। वो कहते थे कि अनीस भाई एक बात बताओ, हमारे बीच झगड़ा कब हुआ था। पूरी जिंदगी में मेरा और उनका कभी भी कोई झगड़ा या अनबन नहीं हुई है। वो इतने प्यारे इंसान हैं कि मैं उनको दिल खान नाम दे सकता हूं। उनका पूरा जिस्म दिल का बना हुआ है।
खबरें और भी
अनीस बज्मी की अगली फिल्म
बात की जाए बतौर डायरेक्टर अनीस बज्मी की अगली फिल्म के बारे में तो उसमें अभिनेता कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 4 का नाम शामिल है। जिसको लेकर हाल ही में मेकर्स की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है कि भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त के बाद से लगातार आगे भी बज्मी ही इसे डायरेक्टर करेंगे।