Ajay Devgn ही नहीं, ये 4 एक्टर्स भी हैं रोहित शेट्टी की फिल्मों के लिए लकी चार्म
रोहित शेट्टी की फिल्में फुल पैकेज होती हैं। उनमें मसाला भी होता है एक्शन भी होता है और कॉमेडी भी। ये तो सब जानते हैं कि अजय देवगन ही रोहित शेट्टी की फिल्मों में पहली पसंद है लेकिन क्या आपको पता है बॉलीवुड के कौन से चार ऐसे एक्टर्स हैं जो रोहित शेट्टी के लिए लकी चार्म हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट करवाने में किसी एक एक्टर का नहीं, बल्कि पूरी टीम की कड़ी मेहनत होती है। इस बात को रोहित शेट्टी बखूबी समझते हैं। उनकी गोलमाल हो या सिंघम या फिर दिलवाले, वह अपनी टीम को साथ लेकर चलते हैं।
इस बात से तो कोई अंजान नहीं है कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी की दोस्ती काफी गहरी है। दोनों ने साथ में सिंघम से लेकर गोलमाल सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अब धीरे-धीरे उनकी लिस्ट में रणवीर सिंह-अक्षय कुमार जैसे सितारों का नाम जुड़ गया है, लेकिन अजय का भले ही रोहित की फिल्म में छोटा रोल हो, लेकिन होता जरूर है। सिर्फ अजय देवगन ही नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी के चार और ऐसे फेवरेट एक्टर हैं, जिन्हें वह अपनी फिल्मों में लेते ही लेते हैं और उनकी फिल्में सुपरहिट होती हैं। कौन हैं वह एक्टर्स, चलिए देखते हैं लिस्ट:
संजय मिश्रा
रोहित शेट्टी के सबसे लकी चार्म संजय मिश्रा हैं। गंभीर रोल हो या कॉमेडी संजय जिस किरदार को निभाते हैं, उसमें खो जाते हैं। उन्होंने रोहित के साथ गोलमाल से लेकर इसकी सभी फ्रेंचाइजी, सर्कस, ऑल द बेस्ट, दिलवाले जैसी फिल्मों में काम किया। इनमें से अधिकतर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया।
यह भी पढ़ें- Golmaal 5: रोहित शेट्टी के साथ ‘गोलमाल’ करने को तैयार अजय देवगन! फ्रेंचाइजी के 5वें पार्ट पर आया बड़ा अपडेट
Photo Credit- X Account
अश्विनी कालसेकर
कसम से शो की 'जिज्ञासा' उर्फ अश्विनी कालसेकर का रोहित शेट्टी ने एक अलग साइड लोगों को दिखाया, जो था कॉमेडी। अश्विनी भी रोहित शेट्टी की लगभग सभी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। गोलमाल हो या सिंघम, एक्ट्रेस का रोल भले ही छोटा होता है, लेकिन वह अपना इम्पेक्ट जरूर छोड़ देती हैं।
Photo Credit- X Account
मुकेश तिवारी
गोलमाल के 'वसूली भाई' को कैसे भूल सकते हैं। 90 और 2000 की फिल्मों में आपने मुकेश तिवारी को काफी देखा होगा। अब वह भी रोहित शेट्टी के फेवरेट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें वह अपनी फिल्मों में लेते ही लेते हैं। उनकी फिल्म गोलमाल के सभी पार्ट्स में आप उन्हें देख सकते हैं। वह उनकी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में भी थे।
Photo Credit- X Account
जॉनी लीवर
संजय मिश्रा के अलावा जॉनी लीवर एक ऐसे एक्टर हैं, जिनका कॉमेडी में हाथ पकड़ना नामुमकिन हैं। उन्होंने कई यादगार किरदार दर्शकों को दिए हैं। आज भी जब लोग जॉनी की कॉमेडी देखते हैं, तो हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। रोहित शेट्टी के लिए जॉनी लीवर भी उनके लकी चार्म की तरह ही हैं, क्योंकि उनका रोल फिल्म में काफी इम्पेक्टफुल होता है।
Photo Credit- X Account
रोहित शेट्टी के ये हैं अपकमिंग प्रोजेक्ट
रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अजय देवगन जब सन ऑफ सरदार 2 के प्रमोशन के लिए द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आए थे, तो उन्होंने ये बताया था कि वह अभी सिंघम 4 और गोलमाल 5 पर काम कर रहे हैं और ये दोनों ही रोहित की फिल्में हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।