Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Padma Awards Winners 2025: शारदा सिन्हा को मिला मरणोपरांत पद्म विभूषण, राष्ट्रीय सम्मान के विजेता रहे ये सेलेब्स

    Updated: Tue, 27 May 2025 07:27 PM (IST)

    Padma Awards Winners List पद्म अवॉर्ड्स विनर्स को आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी दिल्ली में सम्मानित कर रही हैं। सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों को ये राष्ट्रीय सम्मान मिला है। बता दें कि दिवंगत लोक गीत गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है।

    Hero Image
    इन सेलेब्स को मिला पद्म पुरस्कार (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल की शुरुआत में गणतंत्र दिवस के अवसर 139 पद्म अवॉर्ड विनर्स का एलान किया गया था। जिसमें सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री विजेताओं के नाम शामिल रहे। ऐसे में आज 27 मई को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विनर्स से इस राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिवंगत लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण मिला है। आइए इस लेख में जानते हैं कि सिनेमा और कला के क्षेत्र से संबंध रखने वाली किन-किन हस्तियों को पद्म अवॉर्ड हासिल हुआ है। 

    इन सेलेब्स को मिला पद्म पुरस्कार 

    करीब 6 महीने बाद पद्म पुरस्कार 2025 के विनर्स को ये खास सम्मान दिया गया है। हमेशा की तरह से विजेताओं की सूची पहले रिवील की गई और बाद में उन्हें ये अवॉर्ड दिया जा रहा है। खास बात ये है कि जो विनर 28 अप्रैल को पद्म पुरस्कार सेरेमनी में शामिल नहीं हुए थे। उन्हें मंगलवार 27 मई को ये सम्मान दिया जा रहा है। 

    ये भी पढ़ें- 'वो खुद स्टार थीं...मेरे लिए खुद को कुर्बान किया', पद्म भूषण मिलने के बाद भावुक हुए तमिल अभिनेता अजित कुमार

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    राष्ट्रपति भवन में पद्म अवॉर्ड विनर्स को विशेष सम्मान दिया जा रहा है। लिस्ट में मौजूद इन सभी सेलेब्स को अलग-अलग पद्म पुरस्कार मिला है- 

        नाम   पद्म अवॉर्ड
     शारदा सिन्हा (मरणोपरांत)   पद्म विभूषण
     कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया   पद्म विभूषण
     लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम   पद्म विभूषण
      नंदमुरि बालाकृष्ण   पद्म भूषण
      अनंत नाग   पद्म भूषण
      जतिन गोस्वामी   पद्म भूषण
      पंकज उदास (मरणोपरांत)   पद्म भूषण
      अजित कुमार   पद्म भूषण
      शेखर कपूर   पद्म भूषण
      शोभना चंद्रकुमार   पद्म भूषण
      अद्वैत चरण गडनायक   पद्म श्री
      अच्युत रामचन्द्र पालव   पद्म श्री
      अरिजीत सिंह   पद्म श्री
      अशोक लक्ष्मण सर्राफ   पद्म श्री

    इसके अलावा ग्रैमी अवॉर्ड विनर इंडियन म्यूजिसियन रिकी रेज को पद्म श्री मिला है। इस तरह से सिनेमा जगत की कुल 15 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिला है, जिनमें तीन पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 5 पद्म श्री शामिल हैं। 

    पद्म अवॉर्ड में ये बड़ी हस्तियां

    बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर अरिजीत सिंह, साउथ सुपरस्टार नंदमुरि बालाकृष्ण, शारदा सिन्हा, शेखर कपूर और अजित कुमार वह सेलेब्स रहे, जिनका दबदबा इस बार के पद्म अवॉर्ड्स में देखने को मिला। मालूम हो कि बिहार की गायिका शारदा की जगह उनके बेटे ने राष्ट्रपति से ये सम्मान प्राप्त किया है। 

    ये भी पढ़ें- Padma Awards 2025: नंदमुरी बालकृष्णा से लेकर अजीत कुमार तक, पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए गए ये सितारे