Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सारा अली खान-शर्मिला टैगोर ने सेलिब्रेट किया पाकिस्तानी एक्ट्रेस Kubra Khan का बर्थडे, वीडियो आया सामने

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 07:53 PM (IST)

    पाकिस्तानी एक्ट्रेस Kubra Khan ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस शर्मिला टैगोर और सारा अली खान के साथ अपना जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन का वीडियो सामन ...और पढ़ें

    पाक एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन में सारा-शर्मिला। फोटो क्रेडिट- एक्स

    पाक एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन में सारा-शर्मिला। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) और उनकी एक्ट्रेस पोती सारा अली खान (Sara Ali Khan) को एक मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस का जन्मदिन मनाते हुए देखा गया।

    सारा अली खान इन दिनों अपनी मां अमृता सिंह और दादी शर्मिला टैगोर के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। इस वेकेशन से सारा और शर्मिला का एक वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में वह पाक एक्ट्रेस के साथ नजर आ रही हैं।

    पाक एक्ट्रेस संग सारा-शर्मिला का सेलिब्रेशन

    यह पाक एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि नूर जहां, मेरी तन्हाई और संग-ए-माह जैसे टीवी ड्रामा में काम कर चुकी एक्ट्रेस कुब्रा खान (Kubra Khan) हैं। वह पाकिस्तान की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 16 जून को उन्होंने लंदन में अपना 33वां जन्मदिन मनाया और इस सेलिब्रेशन में सारा व शर्मिला टैगोर भी उनके साथ दिखीं।

    Kubra Khan

    बर्थडे पर शर्मिला ने पाक एक्ट्रेस को खिलाया केक

    लंदन के एक रेस्त्रां से सारा अर्जुन, शर्मिला टैगोर और कुब्रा खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि सारा और शर्मिला के सामने कुब्रा बैठी हुई हैं। उनके साथ एक और शख्स है। चारों मिलकर खास पल को सेलिब्रेट कर रहे हैं। सारा जहां ताली बजाती हुई दिखाई दीं, वहीं शर्मिला पाक एक्ट्रेस को केक खिलाती हुई दिखाई दीं। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Dev Anand की हीरोइन का बॉलीवुड में था जलवा, दाऊद की मोहब्बत ने किया बर्बाद; कहलाईं पाकिस्तानी जासूस!

     

    कुब्रा खान का वर्क फ्रंट

    कुब्रा खान इन दिनों पाकिस्तानी ड्रामा डॉक्टर बहू (Doctor Bahu) में नजर आ रही हैं। वहीं बात सारा अली खान के वर्क फ्रंट की करें तो वह हाल ही में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की रोम-कॉम फिल्म पति पत्नी और वो दो में नजर आई थीं।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी एक्ट्रेस Dananeer Mobeen ने Devdas को बताया 'ओवररेटेड' फिल्म, बोलीं- 'पता नहीं कैसे लोग इसे पसंद...'

    खबरें और भी