90s में यूपी-बिहार की हर गली में गूंजती थी इसकी आवाज, दर्द का बादशाह था ये पाकिस्तानी गायक
80-90 के दशक में एक पाकिस्तानी सिंगर के गानों ने भारत में धूम मचा दी थी। खासकर यूपी-बिहार की गलियों में इनके गानों की बादशाहत थी। ...और पढ़ें
-1783955762516_m.webp)
दर्द भरे गानों का बादशाह था ये पाकिस्तानी सिंगर
HighLights
दर्द भरे गानों का बादशाह था ये पाकिस्तानी सिंगर
यूपी-बिहार की गलियों में बजते थे इनके गाने
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भले ही भारत और पाकिस्तान अलग-अलग देश हों और दोनों देश बॉर्डर के जरिए बंटे हुए हो। लेकिन शुक्र है कि कला की कोई सीमा नहीं होती और कलाकारों की रचना को कोई बॉर्डर अलग नहीं कर सकती। कई पाकिस्तानी संगीतकार ऐसे रहे हैं जिनकी कला को भारत के लोगों ने भी खूब सराहा है।
एक ऐसे ही पाकिस्तानी सिंगर थे जिन्होंने 70 से लेकर 90 के दशक में कुछ ऐसे सदाबहार गाने दिए जिन्होंने भारत में भी खूब धूम मचाई। ये ऐसे गाने थे जो ऑटो रिक्शा से लेकर रोडवेज बसों, ट्रकों से लेकर ट्रेनों और चाय की टपरी तक पर सुने जाते थे। इन गीतों का यूपी, बिहार से लेकर मध्य प्रदेश की गलियों तक में बसेरा था।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ नाम
इस पाकिस्तानी सिंगर ने अपने करियर में 50,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए और इनका नाम 1994 में गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ। इनके गानों की खासियत दी दर्द भरे नगमे, जो आज भी सदाबहार बने हुए हैं और आशिकों के दिलों को सुकून पहुंचाते हैं।
कौन थे वे मशहूर सिंगर?
मुझको ये तेरी बेवफाई मार डालेगी...अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का...बेवफा तेरा मुस्कुराना... जैसे गाने उस वक्त हर गली-मोहल्ले में छाए रहते थे। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे यहां मशहूर पाकिस्तानी सिंगर अताउल्लाह खान ईसाखेलवी (Attaullah Khan Esakhelvi) की बात की जा रही है।
खबरें और भी

सिंगर के कल्ट दर्द भरे गीत
अताउल्लाह खान ने अपने करियर में हजारों गाने रिकॉर्ड किए, यहां उनके कुछ कल्ट दर्द भरे गीत-
अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का
बेवफा तेरा मुस्कुराना
मैं दुनिया तेरी छोड़ चला
मुझको ये तेरी बेवफाई
दिल तोड़ के हंसती मेरा
सिंगर ने की थी पांच शादियां
अताउल्लाह खान नियाजी, जिन्हें प्रोफेशनल तौर पर अताउल्लाह खान इसाखेलवी के नाम से जाना जाता है, एक मशहूर पाकिस्तानी संगीतकार, गायक, कवि और कलाकार हैं। वे मुख्य रूप से पंजाब के लोक संगीत से जुड़े हैं और उन्होंने सराइकी भाषा में कई गाने और कविताएं लिखी हैं। अताउल्लाह खान ने पांच शादियां की, उनकी चौथी पत्नी बाजघा एक पूर्व एक्ट्रेस थीं।
-1783955973889.jpg)
अब कहां हैं अताउल्लाह खान?
पाकिस्तान के मशहूर लोक और गजल गायक अताउल्लाह खान ईसाखेलवी पाकिस्तान के लाहौर में रहते हैं। वैसे तो वे मूल रूप से मियांवाली के ईसाखेल के रहने वाले हैं, लेकिन अपने संगीत करियर के लिए उन्होंने लाहौर में कई दशक बिताए हैं, जहां वे अभी भी रहते हैं और अपने संगीत से जुड़े काम संभालते हैं।