Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    47 साल बाद भी Jaya Bachchan के इस चुलबुले गाने पर बनती हैं खूब रील्स, किशोर कुमार और आशा भोसले ने दी थी आवाज

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 10:23 AM (IST)

    जया बच्चन और संजीव कुमार पर एक गाना फिल्माया गया था जिसकी धुन पर 47 साल बाद भी खूब रील्स बनती हैं। इसे किशोर कुमार और आशा भोसले ने अमर बना दिया था। ...और पढ़ें

    47 साल बाद भी पॉपुलर है जया बच्चन का ये गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

    47 साल बाद भी पॉपुलर है जया बच्चन का ये गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 47 साल पहले बॉलीवुड में एक ऐसा गाना बना जो आज की ऑडियंस के बीच भी काफी पॉपुलर है। इस गाने को इतनी बार रीक्रिएट किया गया कि इसके बोल बच्चे-बच्चे को पता होंगे।

    जब चार दशक पहले इस गाने को बनाया गया, तब तक यह सिर्फ राजस्थानी लोगों के बीच ही पॉपुलर था। मगर बॉलीवुड में आने के बाद इसने पूरे देश को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

    किशोर-आशा की आवाज में हुआ सदाबहार

    इस गीत की खास बात यह भी थी कि इस लोकगीत को मॉडर्न तरीके से बनाया गया था। जया बच्चन (Jaya Bachchan) और संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) की चुलबुली केमिस्ट्री और किशोर कुमार (Kishore Kumar) व आशा भोसले (Asha Bhosle) की आवाज ने इस गाने को सदाबहार बना दिया।

    राजस्थानी लोकगीत से है प्रेरित

    यह गाना कोई और नहीं बल्कि 47 साल पहले बना 'पल्लो लटके रे म्हारो पल्लो लटके' (Pallo Latke Re Mhaaro Pallo Latke)है। यह एक राजस्थानी लोकगीत है जिस पर महिलाएं थिरका करती थीं। इस गाने को बॉलीवुड फिल्म में लाने का आइडिया आरडी बर्मन उर्फ पंचम दा का था।

    पंचम दा ने नए वर्जन में किया पेश

    पंचम दा को संजीव कुमार और जया बच्चन की फिल्म नौकर (1979) के लिए एक गाना बनाना था। लोकगीत को नए वर्जन में क्रिएट करने के लिए मशहूर पंचम दा को 'पल्लो लटके' गाने का आइडिया आया। इस राजस्थानी लोकगीत को उन्होंने नए सिरे से तैयार किया। गाने की धुन को वेस्टर्न बीट्स और ढोलक के साथ फ्यूजन तरीके से बनाया गया और इसके बोल लिखे मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने।

    Jaya Bachchan

    यह भी पढ़ें- बंदूक की नोक पर Kumar Sanu ने 8 बार गाया था 36 साल पुराना ये Cult Song, UP-बिहार में छा गया था रोमांटिक गाना

    जया-संजीव की केमिस्ट्री ने जीता दिल

    इस चुलबुले गाने के लिए आरडी बर्मन ने वर्सेटाइल सिंगर किशोर कुमार और आशा भोसले को चुना जो अपने मस्तीभरे गानों के लिए मशहूर थे। जया और संजीव पर फिल्माया गया यह गाना आज भी सबसे पसंदीदा गानों में से एक है। यह गाना इतना पसंद किया गया कि यह शादी-पार्टियों की शोभा बढ़ाने लगा। जया और संजीव ने भी इस गाने में खूब मस्ती की थी। उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद आई थी।

    खबरें और भी

     

    सिर्फ इतना ही नहीं, 'पल्लो लटके' गाने को कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में रीक्रिएट किया जा चुका है। इस गाने को राजकुमार राव की फिल्म शादी में जरूर आना में भी शामिल किया गया था जिस पर 565 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। बाद में निजाम ब्रदर्स ने भी इस गाने पर म्यूजिक वीडियो निकाला। इस गाने पर आज भी जमकर रील्स बनते हैं।

    यह भी पढ़ें- मुंबई की असली बारिश में शूट हुआ अमिताभ का यह गाना, किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने दी आवाज; आज भी थिरकते हैं लोग