Pankaj Tripathi के भाई पर हुआ जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश का लिया बदला! गंभीर हालत में पटना रेफर
अभिनेता Pankaj Tripathi के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है, कहा जा रहा है कि यह एक पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। ...और पढ़ें
-1782107174466_m.webp)
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ हमला
HighLights
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ हमला
गंभीर हालत में हैं एक्टर के भाई
पटना किया गया है रेफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाने-माने बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी को बिहार में 'धारदार हथियारों' से हमले में गंभीर चोटें आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजेंद्र को इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गंभीर हालत में पटना रेफर
IANS ने अस्पताल पहुंचने का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'बिजेंद्र नाथ तिवारी को एक पुराने झगड़े से जुड़े मामले में धारदार हथियार से हुए हमले में गंभीर चोटें आईं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया, जबकि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई और छापेमारी शुरू की'।
यह भी पढ़ें- गद्दी वही, दांव-पेंच नए! 'Mirzapur: The Movie' पर बड़ा खुलासा, OTT के बाद थिएटर्स में गर्दा उड़ाएंगे 'कालीन भैया'
पुरानी रंजिश का लिया बदला
नवभारत टाइम्स के अनुसार, यह हमला माधोपुर पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले बेलसंड गांव में हुआ। रिपोर्ट में आरोप है कि हमलावरों ने 'लंबे समय से चल रही रंजिश' के कारण तिवारी को निशाना बनाया।
Gopalganj, Bihar: Brother of actor Pankaj Tripathi, Bijendra Nath Tiwari, sustained critical injuries in a sharp-weapon attack linked to an old dispute. He was shifted to Patna for advanced treatment, while police formed a special team and launched raids to apprehend the accused. pic.twitter.com/uZRLUN3WNs
— IANS (@ians_india) June 21, 2026
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गांव में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने 'अचानक उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया'। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिवार वाले उन्हें इमरजेंसी इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल ले गए। शुरुआती इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनकी हालत 'बेहद गंभीर' बताई।
खबरें और भी
पुलिस की स्पेशल टीम कर रही जांच
इसलिए मेडिकल टीम ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। इस बीच, हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की एक स्पेशल टीम बनाई गई है।