Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shefali Jariwala के निधन बाद भी डॉगी को क्यों घुमाने निकले थे Parag Tyagi? पता चली असली वजह

    Updated: Sat, 05 Jul 2025 11:49 AM (IST)

    कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर हुई शेफाली जरीवाला का मुंबई में 27 जून को निधन हो गया था। वह 42 साल की थीं। एक्ट्रेस के जाने के बाद उनके पति पराग और डॉगी सिंबा काफी दुखी हैं। वहीं एक्ट्रेस के निधन की असली सुबह उनके पति को कुत्ते को टहलाते देखा गया था जिसके बाद से कई लोगों ने उनकी आलोचना की थी।

    Hero Image
    शेफाली जरीवाला और उनके पति पराग त्यागी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का 27 जून को असामयिक निधन हो गया था जिसके बाद से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में था। एक्ट्रेस सिर्फ 42 साल की थी और उनकी मौत का कारण कार्डियक एरेस्ट बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निधन की अगली सुबह कुत्ते को टहलाने निकले पराग

    वहीं शेफाली की मौत के अचानक कुछ घंटों बाद उनके पति, अभिनेता पराग त्यागी को उनके पालतू कुत्ते के साथ बाहर घूमते देखा गया था। इसके बाद से कई लोगों ने इस पर सवाल उठाया था कि पराग को कुत्ता टहलाना क्यों इतना जरूरी था? लोग उन्हें ट्रोल करने लगे और कईयों ने तो उन्हें असंवेदनशील भी कहा।

    यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala के निधन के बाद इन दो लोगों ने पूरी की उनकी आखिरी ख्वाहिश, कहा- अब कभी नहीं बनेगा...

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था वीडियो

    अब, पारस छाबड़ा जो पराग और शेफाली दोनों के करीबी दोस्त है, ने वायरल वीडियो के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने इसे एक इमोशनल मूवमेंट बताया। आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में पारस ने वायरल वीडियो की वजह से हुई पराग की ट्रोलिंग को लेकर बात की ओर कहा कि लोगों को उस समय उनकी मानसिक स्थिति समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चूंकि शेफाली अपने कुत्ते के बहुत करीब थी, इसलिए उनकी मृत्यु के बाद पराग की उसके प्रति जिम्मेदारी और भी बढ़ गई।

    उनका डॉगी सबकुछ समझता है

    पराग ने कहा कि शेफाली और पराग दोनों ही अपने पालतू कुत्ते के बहुत करीब थे। वह उनके लिए एक परिवार के सदस्य की तरह है। एक घर में तीन सदस्य एक साथ रह रहे थे और उनमें से एक अचानक चला गया। ऐसी स्थिति में, आपको पराग की मानसिक स्थिति को समझना चाहिए। वह उसे और भी करीब और अपने दिल के बहुत करीब रखना चाहेगा। एक ही समय में डर और लालसा की भावना होती है। लोगों को यह अजीब लग सकता है, लेकिन चूंकि मैं उन्हें करीब से जानता हूं, इसलिए मैं उनकी मेंटेलिटी को समझता हूं। इसके अलावा, उनका कुत्ता भी बूढ़ा हो गया है और ठीक से देख नहीं सकता है। इसलिए, पराग की उसके प्रति जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

    बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट ने आगे बताया कि कुत्ते बहुत संवेदनशील होते हैं। जब उनके आस-पास कुछ गलत होता है तो वे उसे भांप लेते हैं। उसे भी पता चल गया था कि शेफाली अब नहीं रही। वह उसके जाने से दुखी और प्रभावित था।

    यह भी पढ़ें: 'वह सबकी मां थी'...Shefali Jariwala के निधन के एक सप्ताह बाद पति पराग त्यागी ने शेयर की अनदेखी तस्वीर