Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Priyanka Chopra ने ​निक जोनस संग जिस उम्मेद भवन में की थी शाही शादी, उसका एक दिन का किराया सुनकर रह जाएंगे दंग

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 01 Dec 2020 11:11 AM (IST)

    देसी गर्ल यानी प्रियंका की शादी का कार्यक्रम तीन दिन चला था। वहीं उनकी शादी क्रिश्‍चियन और हिंदू दो रीति रिवाज से हुई थी। संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। विश्‍व विख्‍यात उम्‍मेद भवन पैलेस में हुई इस भव्‍य शादी में देश के कई दिग्‍गज मेहमान शामिल हुए थे।

    Hero Image
    Bollywood Actress Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Anniversary Today

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding anniversary : बॉलवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी इंडस्ट्री के हिट कपल्स की लिस्ट में शामिल है। आज यानी 1 दिसंबर को को उनकी वेडिंग एनिवर्सरी है। आज ही के दिन साल 2018 में जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में दोनों एक दूजे के हुए थे। उनकी शादी उस दौरान की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। देसी गर्ल यानी प्रियंका की शादी का कार्यक्रम तीन दिन चला था। वहीं उनकी शादी क्रिश्‍चियन और हिंदू दो रीति रिवाज से हुई थी। संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। विश्‍व विख्‍यात उम्‍मेद भवन पैलेस में हुई इस भव्‍य शादी में देश के कई दिग्‍गज मेहमान शामिल हुए थे। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में आने वाले मेहमानों के लिए खास तौर पर हैलीपैड बनाया गया था। आइए खास मौके पर जानते हैं इस शाही शादी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

    शादी के लिए 5 साल पहले ही तय कर ली थी जगह

    प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वह जब निक के साथ जोधपुर पहुंची और दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक उम्‍मेद भवन को शादी के ल‍िए फाइनल कर दिया था। प्र‍ियंका ने शादी के पांच साल पहले यह तय कर लिया था कि वह उम्‍मेद भवन में शादी करेंगी। दरअसल, प्रियंका 28 नवंबर, 2013 को वह झारखंड के जाने माने खनन व्‍यवसायी रमेश प्रसाद साव के बेटे रोह‍ित और बनारस के एक ब‍िजनेसमेन की बेटी गौरी की शादी में श‍िरकत करने जोधपुर आई थीं। ये शाही शादी उम्‍मेद भवन में ही हुई थी। उसी दौरान उन्होंने तय कर लिया था कि वो अपनी शादी भी इसी भवन में करेंगी।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

    इतने हजार डॉलर था एक द‍िन का किराया 

    आपको बता दें कि उम्‍मेद भवन पैलेस का एक दिन का किराया लगभग 60 हजार डॉलर है। यदि इंडियन करेंसी में बात करें तो प्रियंका-निक ने इस जगह के लिए एक दिन में लगभग 43 लाख रुपए खर्च दिए थे। इस हिसाब से दोनों ने इस शादी के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक भुगतान किए।