Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पहाड़ी' धुनों पर बना था Rajesh Khanna का कल्ट गाना, 56 सालों से किशोर दा की आवाज में है अमर

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 08:55 AM (IST)

    दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना के एक कल्ट गाने में संगीतकार ने पहाड़ी संगीत का इस्तेमाल किया गया था। ...और पढ़ें

    राजेश खन्ना का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    राजेश खन्ना का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. पहाड़ी धुनों से कल्ट बना ये पुराना गाना

    2. राजेश खन्ना का सबसे लोकप्रिय गीत

    3. गायक किशोर कुमार ने दी थी आवाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार के तौर पर राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को याद किया जाता है। 70 का दशक उनके एक्टिंग करियर का गोल्डन पीरियड रहा था। सिर्फ राजेश ही नहीं बल्कि बतौर सिंगर किशोर कुमार के लिए भी ये दौर सबसे अहम रहा था।

    इस दौर में राजेश खन्ना और किशोर कुमार की जुगलबंदी ने संगीत की दुनिया की परिभाषा को बदलकर रख दिया था। इस दौरान किशोर दा ने काका पर फिल्माया गया एक ऐसा कालजयी गीत गाया था, जिसकी धुनों को पहाड़ी संगीत की मदद से बनाया गया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना है।

    पहाड़ी संगीत की मदद से बना था ये सॉन्ग

    बॉलीवुड की फिल्मों में लोकल म्यूजिक का काफी इस्तेमाल देखा गया है। कई सारे ऐसे गाने हैं, जिनमें संगीतकार ने क्षेत्रीय संगीत की मदद ली है और कमाल की बात ये है कि वे सॉन्ग्स हिट भी रहे हैं। ऐसा ही एक गीत 56 साल पहले राजेश खन्ना की फिल्म कटी पतंग से नाता रखता है, जिसे किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। गाने के बोल थे- ये शाम मस्तानी... (Yeh Shaam Manstani)।

    यह भी पढ़ें- बाइक पर शूट हुआ था Rajesh Khanna का ये सुपरहिट गाना, Kishore Kumar की आवाज पर बजी थीं खूब तालियां

    ye shaam mastani song

    जी हां फिल्म कटी पतंग का ये रोमांटिक ट्रैक दिग्गज संगीतकार आर डी बर्मन द्वारा कंपोज किया गया था। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार पंचम दा ने इस गीत की धुनों को तैयार करने के लिए पहाड़ी संगीत शैली की राग का इस्तेमाल किया था और इस तरह से जाकर राजेश खन्ना का कल्ट गाना ये शाम मस्तानी... बनकर तैयार हुआ। 

    खबरें और भी

    kishore kumar song (1)

    ये शाम मस्तानी के लिरिक्स को आनंद बक्शी ने लिखा था, जिन्हें सुनने पर दिल को सुकून मिलता है। इस तरह से किशोर दा की आवाज और राजेश खन्ना पर फिल्माए जाने से फिल्म कटी पतंग का ये गाना अमर हुआ और आज भी इसे श्रोता काफी पसंद करते हैं। राजेश के अलावा आपको इस सॉन्ग में अभिनेत्री आशा पारेख की झलक भी देखने को मिलेगी। 

    पहाड़ी क्षेत्र में हुई थी शूटिंग 

    बात की जाए राजेश खन्ना की फिल्म कटी पतंग के आईकॉनिक सॉन्ग ये शाम मस्तानी की शूटिंग के बारे में तो न सिर्फ पहाड़ी संगीत शैली बल्कि इसकी शूटिंग भी पहाड़ी क्षेत्र में की गई थी। बताया जाता है कि उत्तराखंड के नैनीताल की वादियों में इस शानदार गीत को फिल्माया गया था। 

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar का आजाद भारत का पहला देशभक्ति गीत, 'एक शब्द' की वजह से किया गया बैन; 77 साल पहले हुआ था रिलीज