Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4000 करोड़ी Ramayana में 'शूर्पणखा' के किरदार के लिए रकुल प्रीत सिंह ने क्यों भरी हामी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 08:06 PM (IST)

    Ramayana के ट्रेलर में रकुल प्रीत सिंह के शुर्पणखा के किरदार को दर्शकों ने काफी सराहा। अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने इस रोल को क्यों ...और पढ़ें

    रामायण में शूर्पणखा क्यों बनी रकुल प्रीत सिंह?

    रामायण में शूर्पणखा क्यों बनी रकुल प्रीत सिंह?

    HighLights

    1. रामायण में शूर्पणखा क्यों बनी रकुल प्रीत सिंह?

    2. एक्ट्रेस ने अपने रोल पर किया खुलासा

    3. ट्रेलर में रकुल की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने सराहा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है सबसे ज्यादा रकुल प्रीत सिंह ने शूर्पणखा के रूप में लाइमलाइट बटोरी है।

    रकुल प्रीत सिंह, रणबीर कपूर की 'रामायण' में शूर्पणखा का अहम किरदार निभा रही हैं। रावण की बहन शूर्पणखा, इस पौराणिक महाकाव्य का एक नेगेटिव किरदार है। रकुल प्रीत सिंह ने इस रोल के लिए हां क्यों कहा? एक्ट्रेस ने एक फैन के दिल को छू लेने वाले लेटर का जवाब देते हुए इसकी वजह बताई।

    यह भी पढ़ें- 'सपनों की दुनिया में जी रहे...' Ramayana ट्रेलर के बाद रणबीर को मिल रही आलोचनाओं का चेतन हंसराज ने दिया जवाब

    रकुल प्रीत सिंह ने बताया क्यों चुना ये किरदार?

    रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने X पर एक फैन के लिखे खास लेटर का जवाब देते हुए लिखा, 'इस खूबसूरत लेटर के लिए धन्यवाद। मैंने 'शूर्पणखा' का रोल करने के लिए हां इसलिए कहा क्योंकि आपने जो बात कही है - यानी उसका कॉम्प्लेक्स नेचर - वही मुझे पसंद आया। इतिहास अक्सर उसे सिर्फ एक पल के लिए याद रखता है, लेकिन उसकी कहानी में और भी बहुत कुछ है। एक एक्टर के तौर पर, ऐसे रोल सबसे रोमांचक होते हैं जो लोगों की सोच को चुनौती देते हैं। मुझे उम्मीद है कि जब 'रामायण' आएगी, तो दर्शक खुले मन से उसके किरदार को समझेंगे'।

     

    फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अयोध्या के राजकुमार भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता की भूमिका में हैं। रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। सनी देओल हनुमान और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे।

    रामायण का ट्रेलर

    ट्रेलर की शुरुआत रावण के एक महल में पहुंचने और उसके विशाल दरवाजों पर जोरदार प्रहार करने से होती है। इसके बाद रणबीर को राजकुमार राम के रूप में दिखाया जाता है, जो अपने भाई लक्ष्मण (रवि दुबे द्वारा अभिनीत) के सहयोग से अपने राज्य की रक्षा के लिए राक्षसों से लड़ते हैं।

    rakul (15)

    फिलहाल ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है और अब दर्शक फिल्म का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। रामायण (Ramayana) दो पार्ट में रिलीज होगी, पहला पार्ट दीवाली 2026 और दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा। इसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और नमित मल्होत्रा फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ramayana के मेकर्स की बढ़ी टेंशन, रिलीज से पहले मिली चेतावनी, हिंदू संगठन ने उठाई मांग